Chunky Panday Post | चंकी पांडे को बेटी अनन्या पर हुआ प्राउड, जानें ऐसा क्या किया एक्ट्रेस ने

[ad_1]

चंकी पांडे और अनन्या पांडे (Photo Source – Instagram )

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। अनन्या के सोशल मीडिया पर भी फैंस की तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24.7 मिलियन फैन फॉलोअर्स हैं। अनन्या पांडे को एक हाई-एंड लग्जरी ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।

अनन्या पांडे के पिता और एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) को उन पर गर्व हुआ है। चंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रो बैक पोस्ट शेयर किया है। चंकी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें चंकी पांडे और उनके फैमिली के साथ वेकेशन की है। एक तस्वीर में अनन्या अपनी फैमिली के साथ उसी लग्जरी ब्रांड की शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने पार्टनरशिप की थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए चंकी ने कैप्शन में लिखा, “अन्चू आप पर बहुत गर्व है 2017/2023।”

यह भी पढ़ें

फिर साथ दिखे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर 

बता दें कि अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर को डेट करने की खबरों को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ (Thank You For Coming) की स्क्रीनिंग में साथ नजर आए। इसके पहले दोनों अमन गिल की ओटीटी फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’ की स्क्रीनिंग में दिखाई दिए थे।  

अनन्या पांडे इन फिल्मों में आएंगी नजर 

बात करें अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘कंट्रोल’ में नजर आएगीं। इस फिल्म के अलावा वो ड्रामा फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *