China News | चीन में नई बीमारी का कोरोना जैसा कहर, रोजाना 7 हजार बच्चे हो रहे बीमार, एक्सपर्ट ने कहा..

[ad_1]

चायना में नई बीमारी का कहर

Loading

चीन: फिर एक बार चीन (China) लगातार नई बीमारी को लेकर पल्ले झाड़ते नजर आया है। ऐसे में अब चीन से नई बीमारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चीन में जो नई बीमारी फ़ैल रही है, वह निमोनिया (Pneumonia) है ऐसा वहां के लोगों का कहना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां हर दिन 7 हजार से ज्यादा बच्चे अस्पताल में एडमिट हो रहे है। इस बीमारी के सामने आते है जहां पूरी दुनिया में महामारी का खौफ पैदा हो गया है, वहीं चीन का कहना है कि इसमें डरने वाली बात नहीं है। आइए जानते है इस बीमारी को लेकर चीन ने क्या कहा है… 

चीन में बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है। इनसे उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। आपको बता दें कि चीन के अधिकारियों का कहना है कि फ्लू जैसी बीमारी का कारण कोई नया पैथोजन या नया संक्रमण नहीं है।

7 हजार बच्चे रोजाना भर्ती 

उनका कहना है कि चीन में जो बीमारी फैल रही है, उसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। और कोविड-19 की सख्त पाबंदियां हटने के कारण बच्चों को फ्लू हो रहा है। गौरतलब हो कि चीन ने बीते हफ्ते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को जवाब देते हुए बताया था कि बच्चों में निमोनिया जैसे मामलों का बढ़ना ‘असामान्य’ या ‘नई बीमारी’ नहीं है। कोविड प्रतिबंध हटाने की वजह से फ्लू जैसी बीमारी बढ़ रही है। लेकिन जब एक ही दिन 7 हजार बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे है तो यह सामान्य स्थिति बिलकुल नहीं है। 

क्या फिर आएगी महामारी 

आगे चीन के अधिकारी ने कहा कि ”चीन में निमोनिया जैसी बीमारी के मामले बढ़ना इसलिए टेंशन बढ़ाता है, क्योंकि चार साल पहले दिसंबर 2019 में यहीं से कोविड शुरू हुआ था। इसके बाद कोविड दुनियाभर में फैल गया और महामारी बन गया” ऐसे में अब संभावना है कि कोविड की तरह कही ये बीमारी भी पूरी दुनिया में परेशानी की वजह न बन जाए। 

यह भी पढ़ें

पीडियाट्रिक क्लिनिक्स

दरअसल इस बारे में चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन के अधिकारी मी फेंग ने बताया कि बीमारों की संख्या बढ़ती देख चीन में पीडियाट्रिक क्लिनिक्स खोली जा रहीं हैं। इसके लिए चीन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को फ्लू वैक्सीन लगाएं। लोगों से भी मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की अपील की है।

Video Credit-Spotlight on China

 

इस वजह से आई नई बीमारी 

चीन के डॉक्टर्स और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में बढ़ती इस बीमारी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड प्रतिबंध हटने के कारण सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि कई देशों में भी इस तरह की बीमारी फैल रही है। संभवना है की अब ये नहीं बीमारी चीन में और भी ज्यादा कोहराम मचा सकती है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *