- Hindi News
- National
- Chandrayaan 3 Vikram Lander Update; Ejected Halo | Lunar South Pole Soil
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इसरो ने यह एनिमेटेड लैंडिंग वीडियो भी विक्रम के चंद्रमा पर उतरने के पहले शेयर किया था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को बताया कि चंद्रयान से विक्रम लैंडर जब चांद की सतह पर उतरा, तो उसने करीब 2.06 टन लूनर एपिरेगोलिथ यानी चंद्रमा की धूल को उड़ाया था। इससे वहां एक शानदार इजेक्टा हेलो यानी चमकदार प्रभामंडल बन गया। लैंडिंग पॉइंट (शिव शक्ति बिंदु) पर उठा यह धूल का गुबार करीब 108.4 वर्ग मीटर के हिस्से में फैल गया था।
इसरो ने साेशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसमें कहा है कि साइंटिस्ट ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रेजॉल्यूशन कैमरे से लैंडिंग के पहले और बाद की हाई-रिजॉल्यूशन पंचक्रोमैटिक इमेजरी की तुलना की। जिसमें यह इजेक्टा हेलो लैंडर के चारों ओर एक चमकीले पैच के रूप में दिखा।
भारत के चंद्रयान -3 मिशन के जरिए चंद्रमा पर भेजा गया विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा था। इसके बाद रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा के सतह पर तापमान, खनिज से जुड़ी जानकारियां भेजी थीं।

चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे बनाया गया है। इसरो ने इसे 31 अगस्त को शेयर किया था।
चंद्रयान-3 से मिलीं ये जानकारियां…
- ILSA पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप रिकॉर्ड किया : 31 अगस्त को ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त काे आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर…
- LIBS पेलोड ने चांद पर सल्फर की पुष्टि की : 28 अगस्त को भेजे दूसरे ऑब्जर्वेशन में चांद के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। सतह पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी हैं, हाइड्रोजन की खोज जारी है। पढ़ें पूरी खबर…
- प्रज्ञान रोवर ने 4 मीटर का गड्ढा देखकर रास्ता बदला: 27 अगस्त को रोवर प्रज्ञान के सामने 4 मीटर व्यास वाला क्रेटर यानी गड्ढा आ गया। ये गड्ढा रोवर की लोकेशन से 3 मीटर आगे था। ऐसे में रोवर को रास्ता बदलने का कमांड दिया गया। इससे पहले भी प्रज्ञान करीब 100 मिमी गहरे एक छोटे क्रेटर से गुजरा था। पढ़ें पूरी खबर…
- सतह पर प्लाज्मा मिला, लेकिन कम घना: लैंडर विक्रम पर लगे रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फियर एंड एटमॉस्फियर-लैंगम्यूर प्रोब (RAMBHA-LP) ने चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा खोजा है, हालांकि ये कम घना (विरल) है। पढ़ें पूरी खबर…
- विक्रम लैंडर का पहला ऑब्जर्वेशन- सतह पर करीब 50 डिग्री तापमान: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा है। ChaSTE यानी चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट के मुताबिक चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। पढ़ें पूरी खबर…

चांद पर भारत का यह तीसरा मिशन था, पहले मिशन में पानी खोजा था
2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिसमें चांद पर पानी के बारे में पता चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेजा। कहा- ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।’
चंद्रयान मिशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
विक्रम और प्रज्ञान क्या हमेशा के लिए सो गए: अभी नहीं भेजा कोई सिग्नल

इसरो ने 25 अगस्त को यह वीडियो शेयर किया। इसमें प्रज्ञान रोवर लैंडर के रैंप से बाहर निकलता दिख रहा है।
चांद पर उतरे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लगभग दो महीने होने वाले हैं, लेकिन दोनों ने ही स्लीप मोड से वापस जागने का अभी तक कोई सिग्नल नहीं भेजा है। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे कि क्या हमेशा के लिए सो गए हैं विक्रम और प्रज्ञान। इन्होंने अब तक क्या-क्या हासिल किया और क्या बचा; इस पोजिशन में चंद्रयान-3 को पूरी तरह कामयाब कहेंगे या नहीं? पढ़ें पूरी खबर…