Bus accident in Venice, Italy, 21 dead | 21 की मौत, इनमें 2 बच्चे; 18 लोग घायल हुए

[ad_1]

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सड़क से गिरने के बाद बस में आग लग गई।

इटली के वेनिस शहर में मंगलवार को एक बस ओवरपास से नीचे गिर गई। इसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं। बस में यूक्रेनियन समेत विदेशी टूरिस्ट सवार थे।

वेनिस शहर के एक अधिकारी रेनाटो बोरासो ने कहा कि हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर थी। एक अन्य अधिकारी मिशेल डि बारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में से दो बच्चे हैं।

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय मीडिया ने बताया कि बस मेस्त्रे के रेलवे ट्रैक के करीब गिरी थी। जिसके बाद बस में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- हादसा भयावह था।

तस्वीरों में देखिए हादसा…

स्थानीय मीडिया का दावा है कि सड़क से गिरने के बाद बस में आग लग गई। तस्वीर में बस से धुंआ उठता दिख रहा है।

स्थानीय मीडिया का दावा है कि सड़क से गिरने के बाद बस में आग लग गई। तस्वीर में बस से धुंआ उठता दिख रहा है।

दमकल की टीम हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।

दमकल की टीम हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि हादसे की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ। मैं इस घटना की जानकारी लेने के लिए मेयर लुइगी ब्रुगनारो और परिवहन मंत्री माटेओ साल्विनी के संपर्क में बनी हुई हूं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *