BSF jawans’ vehicle falls into a ditch in Manipur | मणिपुर में BSF जवानों की गाड़ी खाई में गिरी: 3 की मौत, 13 घायल; बेस कैंप लौट रहे थे, दावा- गाड़ी ओवरलोड थी

इंफाल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के सेनापति जिले में BSF जवानों को ले जा रही गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर चांगौबंग गांव के पास शाम 4 बजे हुई। सूत्रों के मुताबिक जवानों को ले जा रही गाड़ी ओवरलोडेड थी।

सभी जवान एक ही बटालियन के हैं और नगालैंड के झादिमा में तैनात हैं। मणिपुर में हालात बिगड़ने के बाद उन्हें राज्य में तैनात किया गया था। सूत्रों के मुताबिक जवान अपनी क्यूआरटी ड्यूटी के बाद कांगपोकपी से IIIT, मयांगखांग में अपने बेस कैंप में वापस लौट रहे थे।

रेस्क्यू की तस्वीरें…

स्थानीय लोगों ने घायल जवानों की मदद की।

स्थानीय लोगों ने घायल जवानों की मदद की।

दुर्घटना इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर चांगौबंग गांव के पास शाम 4 बजे हुई।

दुर्घटना इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर चांगौबंग गांव के पास शाम 4 बजे हुई।

घायल जवान को CPR देता BSF का एक अन्य जवान।

घायल जवान को CPR देता BSF का एक अन्य जवान।

कुच घायल जवान बेहोश हो गए।

कुच घायल जवान बेहोश हो गए।

खाई से घायलों को निकालते हुए BSF के अन्य जवान।

खाई से घायलों को निकालते हुए BSF के अन्य जवान।

3 महीनों में जवानों की गाड़ी खाई में गिरने की 2 अन्य घटनाएं…

4 जनवरी: जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 4 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 4 जनवरी की दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। घटना पर सेना ने बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम थी। इस कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन का एक्सीडेंट, 5 जवानों की मौत:13 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 24 दिसंबर की शाम आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 13 घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। पूरी खबर पढे़ं….

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *