Breaking News LIVE Updates; Viral Video | MP UP Uttarakhand Rajasthan Delhi News | तेलंगाना के मिरयालगुडा से BRS उम्मीदवार के ठिकानों पर IT की छापेमारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Viral Video | MP UP Uttarakhand Rajasthan Delhi News

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के मिरयालगुडा के विधायक और BRS उम्मीदवार नल्लामोथु भास्कर के ठिकानों पर गुरुवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। भास्कर के घर और ऑफिस के अलावा उनके कुछ करीबियों के घरों पर भी IT ने छापा मारा।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

आंध्र में जाति गणना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

आंध्र प्रदेश सरकार ने आज यानी 16 नवंबर से 3 गांवों और 2 वार्डों में पायलट आधार पर जाति गणना शुरू की है, जो अगले गुरुवार तक चलेगी। इसके बाद परिणाम का आकलन होगा। वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी सरकार ने 21 नवंबर से पूरे राज्य में जाति आधारित सर्वे का ऐलान किया है। जिला स्तर पर इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को ही प्रदेश में बैठकें होंगी।

सीपीएम नेता एन शंकरैया का 102 साल की उम्र में निधन

सीपीएम नेता एन शंकरैया का आज सुबह चेन्नई में निधन हो गया। उन्होंने 102 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ दिनों से वायरल बुखार था, जिसका इलाज चल रहा था। वे मदुरै ईस्ट और मदुरै वेस्ट से तीन बार विधायक रहे।

मार्क्सवादी नेता होने के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी रहे। उन्होंने 1941 में आजादी की लड़ाई के दौरान मदुरै के अमेरिकन कॉलेज में एक स्टूडेंट लीडर के तौर पर 18 महीने की जेल हुई थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन में 8 बार जेलयात्रा की।

फ्रांस ने लगााया सीरियाई राष्ट्रपति के खिलाफ वॉर क्राइम में शामिल होने का आरोप; गिरफ्तारी वारंट जारी किया

सीरियाई पीड़ितों के वकीलों ने कहा कि फ्रांसीसी न्यायिक अधिकारियों ने युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों में कथित संलिप्तता के लिए सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद, उनके भाई और दो सेना जनरलों के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किए। इनमें विद्रोहियों के कब्जे वाले दमिश्क उपनगरों पर 2013 का रासायनिक हमला भी शामिल है।

साल के सर्वश्रेष्ठ 5 एथलीट में नीरज चोपड़ा शामिल, विजेता की घोषणा 11 दिसंबर को

भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को पुरुष वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के टॉप-5 खिलाड़ियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कहा, ‘चार देशों के पांच एथलीट्स ने 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन्होंने बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स में टाइटल जीते और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।’ इन 5 फाइनलिस्ट का चुनाव 3 लेवल राउंड से किया गया। इस साल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट की घोषणा 11 दिसंबर को होगी।

अमेरिकी कोर्ट में डाबर की 2 कंपनियों को राहत, तीसरी पर अब भी आरोप

डाबर को अमेरिकी अदालत में राहत मिली है। इसकी दो विदेशी सब्सिडियरी डाबर इंटरनेशनल और डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स पर लगे आरोप हटा दिए गए हैं। अमेरिकी अदालत में दायर कई मुकदमों में एक प्रतिवादी ने आरोप लगाया था कि उनके हेयर-रिलैक्सर प्रोडक्ट के कारण गर्भाशय कैंसर और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं पैदा हुई।

डाबर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस मामले में उसकी तीसरी इंटरनेशनल सब्सिडियरी नमस्ते लैबोरेटरीज एलएलसी के खिलाफ आरोप बने रहेंगे और इलिनॉय के उत्तरी जिले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के समक्ष मुकदमा जारी रहेगा। बयान में कहा गया कि क्षेत्राधिकार को लेकर मसले के चलते डाबर इंटरनेशनल और डर्मोविवा को मामले से हटा दिया गया।

इंफोसिस साइंस फाउंडेशन पुरस्कार छह हस्तियों को

इंफोसिस फाउंडेशन आईआईटी कानपुर के प्रो. एसएन त्रिपाठी, प्रो. अरुण शुक्ला, साइंस गैलरी बेंगलुरू की संस्थापक जाह्नवी फाल्के, प्रिंस्टन विवि के प्रो. भार्गव भट्ट, नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंस के मुकुंद थताई व कोलंबिया विवि की प्रो. करुणा मंतेना को इंफोसिस पुरस्कार देगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *