Breaking News LIVE Updates; Nagpur Bomb News| Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: गढ़चिरोली के पास महाराष्ट्र पुलिस की नक्सलियों के साथ फायरिंग, विस्फोटक, डेटोनेटर, आईईडी बैटरी समेत कई सामान बरामद

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़चिरोली के पास जंगल से नक्सल सामान बरामद किया है। पुलिस को वांगेतुरी इलाके से 7 किमी पूर्व में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वांगेतुरी, कांकेर-नारायणपुर-गढ़चिरोली ट्राइजंक्शन पर है। वांगेतुरी में सर्चिंग करने गई पुलिस पर नक्सलियों ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद नक्सली जंगल में भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने वहां से विस्फोटक सामान, वायर बंडल, आईईडी बैटरी, डेटोनेटर, सोलर पैनल और नक्सल साहित्य बरामद किया है।

अन्य अपडेट्स के लिए नीचे पढ़ें…

केंद्र की टैक्स नीतियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर केरल सरकार का प्रदर्शन

केंद्र की टैक्स नीतियों के खिलाफ गुरुवार (8 फरवरी) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केरल सरकार प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी शामिल होंगे। बुधवार को कर्नाटक सरकार ने भी इसी मुद्दे को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसमें कर्नाटक CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार शामिल हुए थे।

आज के प्रदर्शन को लेकर LDF के संयोजक ईपी जयराजन ने कहा कि हम लोगों की मांगें उठा रहे हैं। कल कर्नाटक ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। आज हम (केरल सरकार) केंद्र सरकार से विरोध जता रहे हैं। कल अन्य सरकारें भी विरोध जताएंगी।

मोदी सरकार के 10 साल पर कांग्रेस लाएगी ब्लैक पेपर, सरकार के श्वेत पत्र का देगी जवाब

संसद के बजट सत्र में भाजपा 2014 के पहले और बाद की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र लाने वाली है। इसके जवाब में अब कांग्रेस भी भाजपा सरकार के 10 साल पर ब्लैक पेपर लेकर आएगी। ANI के सूत्रों के मुताबिक ये पेपर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पेश करेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

नागपुर में बस में मिली बम जैसी वस्तु, मौके पर बम स्क्वॉड की टीम

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार (7 फरवरी) को एक बस बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली। बम डिक्टेशन डिस्पोजल स्क्वॉड को दी गई, जिसके बाद जांच टीम संदिग्ध वस्तु को अपने साथ ले गई। यह बस 1 फरवरी को गड़चिरोली से नागपुर आई थी।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा- संदिग्ध वस्तु में बारूद जैसी कोई चीज दिख रही है। हालांकि, उसमें टाइमर या डेटोनेटर जैसा कुछ नहीं मिला है। गड़चिरोली पुलिस जांच कर रही है कि इस बस में कौन-कौन पैसेंजर-ड्राइवर और कंडक्टर थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *