Breaking News LIVE Updates; Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: फिलीपींस को आज ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट सौंपेगा भारत; 2022 में हुई थी डील

[ad_1]

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत शुक्रवार को फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का पहला बैच सौंपेगा। ब्रह्मोस पाने वाला फिलीपींस पहला बाहरी देश है। भारतीय वायुसेना इसे डिलीवर करेगी। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 2,966 करोड़ रुपए का सौदा किया था। इन मिसाइलों की स्पीड 2.8 मैक और मारक क्षमता 290 किमी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

RBI ने 5 बैंकों पर लगाया 60 लाख का जुर्माना; लोन और दूसरी सुविधाएं पर रोक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नियमों के उल्लंघन के मामले में देश के 5 सहकारी बैंकों पर टोटल 60.3 लाख रुपए का जुर्माना लगया है। इसके अलावा, RBI ने इन बैंकों के डायरेक्टर्स और उनके संबंधियों के लोन और दूसरी सुविधाओं पर भी तत्काल रोक लगा दी है। इन बैंकों पर लगा है जुर्माना…राजकोट नागरिक सहकारी बैंक पर सबसे ज्यादा ₹43.30 लाख इसके बाद केंद्रीय बैंक नेद कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक (नई दिल्ली), राजधानी नगर सहकारी बैंक (लखनऊ) और जिला सहकारी बैंक, गढ़वाल (कोटद्वार, उत्तराखंड) पर 5-5 लाख रुपए और जिला सहकारी बैंक (देहरादून) पर 2 लाख रुपए का जुर्माना RBI ने लगाया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *