Breaking News LIVE Updates; Delhi Fire News | Delhi Mumbai Pune News | भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां पहुंची हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि रात 1:45 बजे आग की सूचना मिली थी। कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया है। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

इजराइली ड्रोन अटैक में हमास के डिप्टी कमांडर सालेह अल-अरूरी की मौत, अमेरिका ने 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था

हमास के डिप्टी कमांडर सालेह अल-अरूरी की इजराइली ड्रोन अटैक में लेबनान के बेरूत में मौत हो गई है। टाइम्स और इजराइल के मुताबिक, हमास ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इजराइल ने इस एयर स्ट्राइक के बारे में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

सालेह अल-अरूरी हमास के पोलित ब्यूरों के सीनियर अधिकारी थे। साथ ही हमास के सैन्य विंग कासिम ब्रिगेड के फाउंडिंग मेंबर में से एक थे। 7 अक्टूबर को इजरायल पर इसी ब्रिगेड ने हमला बोला था।

लेबनान के केयरटेकर पीएम नाजिब मिकाती ने इजराइल के इस कदम की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इजराइल लेबनान को इस युद्ध में घसीटना चाह रहा है। अमेरिका ने पिछले साल पांच मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 जिंदा कारतूस के साथ शख्स गिरफ्तार

दिल्ला के IGI एयरपोर्ट पर 50 जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला गुरिंदर सिंह (45) विस्तारा की फ्लाइट से अमृतसर से जाने के फिराक में था। जांच के दौरान उसके बैग से कारतूस मिले। इन कारतूस को रखने के लिए उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *