- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के वियजपुरा के लाचयन गांव में 1.5 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस को तैनात किया गया है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
चीन किंघई प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही

चीन के किंघई प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। चाइना आर्थक्वेक नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8:39 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 6:09) उत्तर पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत के मांग्या शहर में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
