- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गाजीपुर में मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि दी। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज मैं मुख्तार अंसारी के घर गया और उनके परिवार को सांत्वना दी। इस मुश्किल घड़ी में हम उनके परिवार, समर्थकों और प्रियजनों के साथ खड़े हैं।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो गुटों के बीच झड़प, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगला हवेली इलाके में दो गुटों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मोत हो गई। आगरा सिटी के डीसीपी सूरज राय ने बताया कि डिपार्टमेंट के पास रात को घटना को लेकर कॉल आया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे गुट के तीन लोगों को कस्टडी में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
