- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात के नाडियाड में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक बस रोड की रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बस को एक सीमेंट टैंकर ने टक्कर मार दी थी। बस अहमदाबाद से पुणे जा रही थी और उसमें 23 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि टैंकर के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
