[ad_1]
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूक्रेन ने 45 देशों के नागरिकों को दोबारा ई-वीजा देना शुरू किया है। इनमें भारत, भूटान, मालदीव और नेपाल शामिल हैं। 19 फरवरी से जनरल डिपार्टमेंट फॉर कॉनस्यूलर सर्विस ने टूरिज्म, बिजनेस, एजुकेशन, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक गतिविधियों, जर्नलिज्म और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ई-वीजा एप्लिकेशन स्वीकार करना शुरू किया है।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
इलॉन मस्क को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

अमेरिकी बिजनेसमैन इलॉन मस्क को जान से मारने की ऑनलाइन धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने अमेरिकी राज्य इंडियाना से हिरासत में लिया है। टेक्सास की अथॉरिटी ने X पर की गई धमकी भरी पोस्ट को चिंताजनक बताया था। इसके बाद इंडियाना स्टेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
हिरासत में लिए गए शख्स का नाम डेविड ए. चेरी है। उसकी उम्र 28 साल है। उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां पुलिस को एक AR-15 स्टाइल राइफल, एक हैंडगन, गोला-बारूद और बैलिस्टिक वेस्ट बरामद हुई थी। इसके बाद आरोपी को हैरिसन काउंटी जेल में रखा गया है।
श्रीलंका में ट्रेन से टकराकर 6 हाथियों की मौत, 2 घायल हाथियों का चल रहा इलाज

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में गुरुवार की सुबह एक एक ट्रेन हाथियों के झुंड से टकराकर पटरी से उतर गई। कोलंबो से 180 किमी दूर हबराना के वाइल्ड लाइफ रिजर्व के पास हुई इस घटना में 6 हाथियों की मौत हो गई है। हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो घायल हाथियों का इलाज किया जा रहा है। श्रीलंका में हाथियों के झुंड का ट्रेन से टकराना नई बात नहीं है लेकिन पुलिस ने इस हादसे को अब तक की सबसे बड़ी वन्यजीव दुर्घटना करार दिया है।
श्रीलंका में साल 2024 में हाथी-मानव मुठभेड़ में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 हाथी मारे गए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल ट्रेन की टक्कर में लगभग 20 हाथी मारे जाते हैं। श्रीलंका में अनुमानित 7,000 जंगली हाथी हैं।
चेक रिपब्लिक के शॉपिंग सेंटर में चाकू से हमले में दो महिलाओं की मौत

चेक रिपब्लिक के एक शॉपिंग सेंटर में एक शख्स ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया। हमले में दोनों महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हमले के कुछ देर के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी 16 साल का चेक नागरिक है। पुलिस का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में है।
[ad_2]
Source link
