Boat capsize in mahanadi odisha harsuguda people died | ओडिशा में महानदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत: 7 लापता, 50 यात्री सवार थे; रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

झारसुगुड़ा24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार (19 अप्रैल) की शाम बड़ा हादसा हो गया है। यहां से निकली महानदी में नाव पलट गई, जिस पर 50 लोग सवार थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, उनके शव बरामद किए गए हैं। 7 लोग लापता है, जिनकी तलाश में गोताखोर और SDRF की टीम जुटी हुई है।

ओडिशा सरकार ने मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है।

घटना के बाद की 2 तस्वीरें…

लापता लोगों की तलाश करते हुए गोताखोर।

लापता लोगों की तलाश करते हुए गोताखोर।

नाव हादसे के बाद महानदी के किनारे पर मौजूद लोग।

नाव हादसे के बाद महानदी के किनारे पर मौजूद लोग।

पाथरसेनी कुडा से बंजीपल्ली ​​​​​​जा रही थी नाव
पुलिस के मुताबिक, नाव पाथरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली ​​​​​​जा रही थी। इसमें 50 लोग सार थे। जैसे ही नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाने की सीमा ने आने वाले सारदा घाट पहुंची तो वहां पलट गई।

मौके पर मौजूद मछुआरों ने 35 लोगों को पानी से बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 7 और लोगों का रेस्क्यू किया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई 7 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नाव हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

श्रीनगर नाव हादसे में गई थी 2 बच्चों समेत 6 लोगों की जान, झेलम में पलटी थी नाव

कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार (16 अप्रैल) की सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट गई थी। श्रीनगर के जिला कलेक्टर ने बताया था कि इस नाव पर 15 लोग सवार थे, इनमें 7 स्कूली बच्चे और 8 लोग शामिल थे। हादसे में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।

लापता लोगों की तलाश में दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। IGP कश्मीर वीके बिदरी ने कहा कि रात में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने का फैसला किया गया है। पानी का बहाव बहुत तेज है। अगर लापता लोगों को पता नहीं लगा पाए तो वे काफी दूर तक बह जाएंगे। उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू का प्रयास जारी है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *