Black SUV rams into crowd in Mannheim, Germany | जर्मनी के मैनहेम में भीड़ में घुसी काली SUV: एक की मौत, कई घायल; 3 महीने में कार से हमले की तीसरी घटना

[ad_1]

म्यूनिख13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार की टक्कर के बाद सड़क पर घायल पड़े लोग।

जर्मनी के मैनहेम में कार्निवल के दौरान एक कार ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। जर्मनी के बिल्ड न्यूज पेपर के मुताबिक इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि ड्राइवर ने जानबूझकर ऐसा किया या ये हादसा गलती से हुआ। पुलिस ने इलाके में लॉकडाउन लगाया है।

जर्मनी में तीन महीने के अंदर कार से लोगों पर हमले की यह तीसरी घटना है। जनवरी में म्यूनिख शहर में एक अफगानी शरणार्थी ने लोगों पर कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में 2 लोग मारे गए थे, जबकि 28 से ज्यादा घायल हुए थे।

वहीं, दिसंबर में मैगडेबर्ग शहर के क्रिसमस मार्केट में तेज रफ्तार कार ने सैकड़ों लोगों को रौंद दिया था। इस हमले में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 200 घायल हुए थे। घायलों में 7 भारतीय भी थे।

इस तस्वीर में काले रंग की SUV नजर आ रही है, जिससे हमला किया गया।

इस तस्वीर में काले रंग की SUV नजर आ रही है, जिससे हमला किया गया।

घटना के बाद सड़क पर एक कटा हुआ पैर दिखाई दिया। हमने इस तस्वीर को ब्लर किया है।

घटना के बाद सड़क पर एक कटा हुआ पैर दिखाई दिया। हमने इस तस्वीर को ब्लर किया है।

मौके पर पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शॉपिंग स्ट्रीट में पैदल लोगों के बीच घुस गई कार

इस हमले को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.15 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:45 बजे) अंजाम दिया गया। जर्मन मीडिया ने बताया कि मैनहेम की मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट प्लैंकन में एक काली SUV ने तेज रफ्तार से कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। यह कार प्लैंकन में परेडप्लाट्ज स्क्वायर से शहर के फेमस वॉटर टावर की तरफ जा रही थी।

पुलिस बोली- मैनहेम में खतरे की स्थिति बरकरार

पुलिस प्रवक्ता स्टीफन विल्हेम ने बताया कि एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि मैनहेम में अभी खतरे की स्थिति बनी हुई है। घायलों के इलाज के लिए हॉस्पिटल ने 8 टीमें तैनात की हैं।

अधिकारियों ने एक ऐप के जरिए अलर्ट जारी किया है। यह एक ऐसा सिस्टम जिसका इस्तेमाल लोगों को आतंकवादी हमलों या आग जैसी इमरजेंसी का अलर्ट भेजने के लिए किया जाता है। इस अलर्ट में लोगों को शहर के सेंटर से दूर रहने और स्थिति समान्य होने तक घर के अंदर रहने का निर्देश दिया गया है।

मई 2024 में मैनहेम में अफगान शरणार्थी ने पुलिस अफसर की हत्या की थी

पिछले साल मई में एक अफगान शरणार्थी ने 6 लोगों को चाकू मारा था। इसमें एक पुलिस अफसर भी शामिल था। हमलावर ने अफसर की गर्दन पर चाकू से वार करके उनकी हत्या कर दी थी।

————————-

जर्मनी में कार से लोगों को कुचलने की ये खबरें भी पढ़ें…

अफगान शरणार्थी ने लोगों को कार से कुचला:28 घायल; 24 साल का हमलावर गिरफ्तार; पुलिस को जानबूझकर हमले का शक

जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक अफगानी शरणार्थी ने लोगों पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। म्यूनिख बवेरिया की राजधानी है। घटना यहां के डाउनटाउन इलाके के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। उस वक्त सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने 24 साल के हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सऊदी डॉक्टर ने जर्मनी में सैकड़ों लोगों पर गाड़ी चढ़ाई:5 की मौत, 200 से ज्यादा घायल; मस्क बोले- मूर्ख जर्मन चांसलर इस्तीफा दें

जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार को क्रिसमस मार्केट में एक शख्स ने लोगों पर कार चढ़ा दी। घटना में 5 की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसमें 41 से ज्यादा लोग गंभीर तौर पर घायल हैं। हमले का आरोपी 50 साल का एक सऊदी अरब का डॉक्टर है, जो 2006 से जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ​​​​​​पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *