BJP TDP Party Alliance Update; Chandrababu Naidu Amit Shah | Lok Sabha Election | आंध्र में TDP का NDA के साथ गठबंधन होना तय: ​​​​​​​चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में शाह से मुलाकात की; 6 साल पहले टूटा था गठबंधन

  • Hindi News
  • National
  • BJP TDP Party Alliance Update; Chandrababu Naidu Amit Shah | Lok Sabha Election

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 7 मार्च को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। ये तस्वीर TDP ने X पर पोस्ट की है।

आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) आज NDA में शामिल होने की घोषणा कर सकती है। अलायंस को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। TDP के सांसद के. रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा, TDP और जनसेना पार्टी ने आने वाले चुनाव में साथ में काम करने का फैसला लिया है।

दरअसल, 2018 तक TDP भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन NDA के सबसे महत्वपूर्ण घटक दलों में से एक था।

5-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती है भाजपा
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटें और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा चाहती है कि 8-10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन अगर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी भी NDA में शामिल होती है तो 5-6 सीटें भी भाजपा अपने पक्ष में ले सकती है।

JSP पहले ही TDP के साथ गठबंधन कर चुकी है। उसे TDP ने तीन लोकसभा सीटें और 24 विधानसभा सीटें दी गई हैं। भाजपा चाहती है कि वाइजैग, विजयवाड़ा, अराकु, राजामपेट, राजमुंद्री, तिरुपति जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़े।

चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

2018 में क्यों टूटा था गठबंधन?
TDP ने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले 2018 में NDA गठबंधन से अपना नाम वापस ले लिया था। आंध्र प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने NDA सरकार से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने गठबंधन से नाम वापस लेते हुए कहा था कि हमारा फैसला बिल्कुल सही है।

केंद्र सरकार ने आंध्र के लिए अपने वादे पूरे नहीं किए। हम बजट सत्र की शुरुआत से ही संसद में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने आगे कहा- ‘TDP और आंध्र सरकार ने 4 साल तक धैर्य रखा। मैंने सभी तरीकों से केंद्र सरकार को समझाने की कोशिश की। इसके लिए सीनियर नेताओं से मुलाकात की। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की कोशिश की, ताकि उन्हें अपने फैसले के बारे में बता सकूं, लेकिन केंद्र कुछ भी सुनने के मूड में नहीं है। मुझे पता नहीं कि आखिर हमसे क्या गलती हुई, क्यों वो (केंद्र) ऐसी बातें बोल रहे हैं?’

जून में भी अमित शाह से मिले थे नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने जून 2023 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही 2024 लोकसभा चुनावों से पहले TDP की NDA में वापसी के कयास तेज हो गए थे।

BJD भी NDA में शामिल हो सकती है
TDP के अलावा ओडिशा की BJD भी जल्द ही NDA में शामिल हो सकती है। बुधवार (6 मार्च) को भुवनेश्वर में BJD के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर नवीन निवास में चुनाव को लेकर लंबी मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद BJD के वाइस प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी BJP के साथ अलायंस पर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी। पूरी खबर पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

यूपी में I.N.D.I. अलायंस में सीटों का बंटवारा फाइनल: सपा ने 17 सीटें कांग्रेस को दीं, प्रियंका ने की मध्यस्थता; राहुल-अखिलेश की बात हुई

यूपी में I.N.D.I. अलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। समझौते के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीट दे सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

ममता बोलीं- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी:पता नहीं उसे इतना घमंड क्यों है, अगर हिम्मत है तो BJP को बनारस में हराए

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *