BJP leader Devraje said Shivkumar made Karnataka Sex Scandal videos viral | भाजपा नेता देवराजे बोले-प्रज्वल के वीडियो शिवकुमार ने वायरल किए: स्कैंडल में कुमारस्वामी को फंसाने के लिए कहा था, 100 करोड़ ऑफर किए थे

  • Hindi News
  • National
  • BJP Leader Devraje Said Shivkumar Made Karnataka Sex Scandal Videos Viral

बेंगलुरु17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवराजे भाजपा के टिकट पर होलेनरासीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। (फाइल)

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार समेत 4 मंत्रियों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तार हुए देवराजे ने शुक्रवार रात कहा- डिप्टी CM शिवकुमार, कृषि मंत्री एन चालुवरायस्वामी, राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे पेन ड्राइव लीक करने की साजिश में शामिल हैं।

देवराजे ने कहा- मुझे स्कैंडल में PM मोदी, भाजपा और JDS नेता कुमारस्वामी की इमेज खराब करने के लिए कहा गया था। शिवकुमार ने मुझे कहा था कि कुमारस्वामी पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगा दो। तुम्हें कुछ नहीं होगा। हम तुम्हें बचा लेंगे। शिवकुमार ने इन सब के लिए मुझे 100 करोड़ रुपए भी ऑफर किए गए थे।

मैंने कुमारस्वामी के ऑफर को ठुकरा दिया, इसलिए इन्होंने मुझे ही झूठे यौन उत्पीड़न के केस में फंसा दिया है। हालांकि, इस केस में भी इन्हें कोई सबूत नहीं मिल रहा है।

देवराजे को यौन उत्पीड़न केस में 10 मई की देर रात को गिरफ्तार किया गया था। उनकी कस्टडी पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें हासन की जेल में शिफ्ट किया गया। इसी दौरान उन्होंने शिवकुमार पर ये आरोप लगाए।

देवराजे ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनरसीपुर सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने ही भाजपा लीडरशिप को सचेत किया था कि हासन सांसद रेवन्ना ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया है। ऐसे में उन्हें लोकसभा का टिकट न दें।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

  • कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिली।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिसमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • देवराजे गौड़ा पर इन्हीं वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया था। कर्नाटक सरकार की बनाई SIT इसकी जांच कर रही है।
  • SIT ने प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की है। प्रज्वल फिलहाल फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

देवराज ने BJP लीडरशिप को क्या बताया था…
जी. देवराजे गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें प्रज्वल और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को यौन गतिविधियों में शामिल रहने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था।

देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस नेताओं के पास पहुंच गई थी। उन्होंने लिखा था- अगर हासन लोकसभा सीट से JDS उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो विपक्ष इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही हम एक ऐसी पार्टी के तौर पर कलंकित होंगे, जो दुष्कर्म करने वाले परिवार के साथ जुड़ी है।

देवराजे की BJP प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्‌ठी।

देवराजे की BJP प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्‌ठी।

वीडियो सामने आने की एक कहानी ये भी

  • प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व कार ड्राइवर कार्तिक और भाजपा नेता जी देवराज गौड़ा ने एक-दूसरे पर अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो मैसेज में कार्तिक ने कहा कि वह पिछले 15 साल से प्रज्वल के साथ काम कर रहा था। पिछले साल उसने काम छोड़ दिया।
  • कार्तिक ने बताया- प्रज्वल ने मेरी जमीन हथिया ली और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की थी। मुझे भी प्रताड़ित किया। इसके बाद मैंने नौकरी छोड़कर अपनी जमीन वापस पाने के लिए लड़ाई शुरू कर दी।
  • कार्तिक देवराजे गौड़ा के पास गया। देवराज ने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनरसिपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। कार्तिक ने इसके बाद देवगौड़ा पर फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए।
  • आरोपों को खारिज करते हुए देवराजे गौड़ा ने कहा कि कार्तिक हासन से कांग्रेस के उम्मीदवार श्रेयस पटेल के साथ घूम रहे थे। न तो जेडी(एस) कभी वीडियो जारी कर सकती है और न ही भाजपा वीडियो जारी कर सकती है, क्योंकि ऐसा किया तो यह NDA गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ जाएगा और कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा।
  • देवराजे गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार (श्रेयस पटेल) ने अपने फायदे के लिए वीडियो में दिख रही महिलाओं की अस्मिता को गिरवी रखा। उन्होंने कहा कि वह SIT के नोटिस का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करेंगे। कांग्रेस नेता उसी गड्ढे में गिरेंगे, जो उन्होंने दूसरों के लिए खोदा था।

प्रज्वल के खिलाफ 3 FIR दर्ज

SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन जारी की
इस केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी।

SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी।

यह खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर पहली बार बोले मोदी: कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर PM नरेंद्र मोदी ने पहली बार चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी है। ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है। अगर घटना गुजरात में होती तो इसके लिए गुजरात की सरकार जिम्मेदार होती। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *