BJP Foundation Day 2025 Update; PM Modi JP Nadda | BJP Headquarters | भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस: नड्‌डा बोले- भाजपा जो कहती है वो करती है, कामयाबी के साथ अतीत को भी याद रखना होगा

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी राज्य मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 46वां स्थापना दिवस बना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा- सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ-साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा। हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है, उन्हें समझना है। उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

नड्डा ने आगे कहा- हमने राममंदिर बनाने का वादा किया तो पूरा किया। धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया। भाजपा जो कहती है वो करती है। यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही है। उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में बार-बार जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है। इस बार दिल्ली में भी हमारी 3 दशक बाद सरकार आई है।

दरअसल, भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी राज्य मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के नेता जगह-जगह पार्टी का झंडा फहरा रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने ट्विट कर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा- हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कई वर्षों तक पूरी लगन से काम किया है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि देश की जनता भाजपा के सुशासन (अच्छे प्रशासन) के एजेंडे को देख रही है। यह बीते वर्षों में भाजपा को मिले ऐतिहासिक जनादेश (बड़े समर्थन) से भी साफ नजर आता है।

स्थापना दिवस पर भाजपा नेताओं के बयान

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। जनसंघ के जगन्नाथराव जोशी ने भी गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत, विकसित गोवा का संकल्प हमारा भी संकल्प है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- हमने हमेशा देश को पहले, पार्टी को दूसरे और खुद को अंत में रखने के सिद्धांत का पालन किया है। हमारे लिए देश हमेशा पहले रहा है और हमेशा रहेगा। आज सरकार के माध्यम से हम दिल्ली और देश की तरक्की के लिए काम करने जा रहे हैं। सरकार दिल्ली में रहने वाले समाज के सभी वर्गों के हित में काम करेगी।

भाजपा स्थापना दिवस की 2 फोटो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी की 45वीं स्थापना के अवसर पर कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया।

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी की 45वीं स्थापना के अवसर पर कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया।

स्थापना दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम

भाजपा 8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन करेगी, जिसमें बीजेपी के चुनावी और संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में बीजेपी की तरफ से किए गए परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा विषय पर बातचीत होगी। साथ ही 7-12 अप्रैल 2025 को बूथ चलो अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष स्तर से ऊपर के सभी कार्यकर्ता गांव/शहर वार्ड में प्रवास करेंगे।

स्थापना दिवस पर हरियाणा के नए भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

हरियाणा के पंचकूला में आज करीब 35 साल बाद फिर से हरियाणा भाजपा मुख्यालय की वापसी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज हरियाणा प्रदेश कार्यालय का स्थानांतरण रोहतक से पंचकूला स्थित पंच कमल परिसर में हो गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने विधिवत हवन-पूजन कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। पूरी खबर पढ़ें…

————————————–

भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भास्कर एक्सप्लेनर- BJP ने 57 साल का रिकॉर्ड कैसे तोड़ा:नॉन-जाट साधे, जाटों के गढ़ में भी 7 नई सीटें जीतीं

हरियाणा में BJP का फॉर्मूला तीसरी बार हिट हो गया, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। ‘जाट वर्सेज नॉन जाट’ की राजनीति से गैर जाटों को इकट्ठा कर लिया, वहीं जाटों के गढ़ में भी 7 नई सीटें जीत लीं। हरियाणा के 57 साल के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *