[ad_1]
04
अपने और अपने माता-पिता के सपने को आंखों में लिए जुबिन नौटियाल 17 साल की उम्र में मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने पहली बार इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया, लेकिन उनका रिजेक्शन हो गया. जुबिन बहुत दुखी हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. वह दिन पर दिन और मेहनत करते रहे. उनको पहली बार फिल्म सोनाली केबल में गाना गाने का मौका मिला. उन्होंने इस फिल्म में ‘एक मुलाकात’ गाना गाया. यहीं से जुबिन नौटियाल का बॉलीवुड का सुनहरा सफर शुरू हो गया. इसके बाद उन्होंने ‘द शौकीन’, ‘मेहरबानी’, ‘बजरंगी भाईजान’, और ‘मरजवा’ जैसी फिल्मों में गाने गाए, जो कि हिट हुए. आज वह सिर्फ गाना ही नहीं गाते हैं बल्कि एलबम आदि में एक्टिंग भी करते नजर आते हैं. आज जुबिन नौटियाल न सिर्फ एक मशहूर गायक है बल्कि वह संगीतकार, संगीत निर्देशक, म्यूजिक प्रोग्रामर हैं.
[ad_2]
Source link
