Bihar News : Bhojpur Court Sentence Of Imprisonment Till Death To Two Culprit Of Vishweshwar Ojha Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News : Bhojpur Court sentence of imprisonment till death to two culprit of vishweshwar ojha murder case

आठ साल बाद मिली हत्या की सजा ,मौत तक रहेंगे जेल में
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


विशेश्वर ओझा हत्याकांड में आज सोमवार को आरा सिविल कोर्ट में एडीजे–8 के द्वारा सजा सुनाई गई। नामजद मुख्य आरोपी हरेश मिश्रा और ब्रजेश मिश्र को आजीवन कारावास, टील डेथ, साथ ही दोनों पर 302 के तहत 85-85 हजार फाइन लगाया गया है। दोनों पर साजिश के तहत हत्या करने के मामले में सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अन्य 5 आरोपियों को 307 के तहत 10 वर्षों की सजा सुनाई गई है। साथ ही 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

सात आरोपित दोषी पाए गये थे 

इस हत्याकांड में कोर्ट ने सात आरोपित को दोषी पाया था, जिनमें ब्रजेश मिश्रा, हरेश मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, टुन्नी मिश्रा, बसंत मिश्रा, हरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह शामिल थे। इसमें ब्रजेश मिश्रा और हरेश मिश्रा दोनों सगे भाई है, जो पहले से जेल में बंद थे। वहीं इस मामले में कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में छह आरोपितों को बरी कर दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *