देसी-पटल

मनोरंजन के साथ जानकारी

bigg boss 17 winner is munawar faruqui leaving abhishek kumar as runner up know prize money

ऐप पर पढ़ें

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui: बिग बॉस सीजन 17 मुनव्वर फारूकी के नाम हो गया है। सभी को पीछे छोड़कर मुनव्वर ने इस सीजन को जीत लिया। सलमान खान ने विनर के नाम का ऐलान किया। उनके साथ टॉप 2 में अभिषेक कुमार थे। फिनाले में दोनों के अलावा अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी पहुंचे थे। शो से पहले ही कई पोल से हिंट मिल रहा था कि शो के विनर मुनव्वर ही होंगे। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और पहले हफ्ते से ही वह पॉपुलैरिटी लिस्ट में सबसे आगे रहे।

बिग बॉस में कैसा रहा सफर
मुनव्वर ने ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये और एक हुंडई क्रेटा कार ईनाम के रूप में जीता। शुरुआत से मुनव्वर का गेम जबरदस्त रहा। वह अपनी शायरी और वन लाइनर से पूरे सीजन छाए रहे। बीच में उनका गेम थोड़ा कमजोर जरूर हुआ लेकिन सलमान खान ने जब उन्हें इसकी ओर इशारा किया तो उन्होंने अपना गेम सुधारा। फिर आयशा खान की एंट्री ने तो जैसे मुनव्वर की जिंदगी में भूचाल ला दिया। उन्होंने उनकी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। जिसके बाद हर कोई ही हैरान हो गया। 

मुनव्वर की खास बातें
मुनव्वर का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ। बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। पेशे से वह स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। जब वह 14 साल के थे तब उनकी मां का निधन हो गया। शुरुआत में परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए। वह एक बर्तन की दुकान पर भी काम करते थे। साल 2020 में उनके पिता की मौत हो गई मुनव्वर ने 2017 में शादी की और कुछ समय बाद ही वह अलग हो गए। उनका एक बेटा है।

बिग बॉस से पहले कॉमेडियन ने एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में हिस्सा लिया था। इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया। वह इस शो के विनर बने थे। इन सबके साथ मुनव्वर रैपर भी हैं। वह गाने लिखते हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियोज आ चुके हैं।
 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *