[ad_1]
Last Updated:
Bangladesh News: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. मोहम्मद यूनुस के राज में महिलाओं के फुटबॉल मैच और फिल्म अभिनेत्री के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. महिलाओं के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं….और पढ़ें
बांग्लादेश में महिलाओं पर कहर जारी. अब महिला फुटबॉल मैच इस्लाम विरोधी करार दिया गया.
हाइलाइट्स
- बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने महिला फुटबॉल मैच रद्द कराया.
- कट्टरपंथियों ने फिल्म अभिनेत्री के कार्यक्रम को भी रद्द कराया.
- बांग्लादेश में महिलाओं के अधिकारों पर हमले बढ़ रहे हैं.
Bangladesh News: बांग्लादेश अब धीरे-धीरे तालिबान का अफगानिस्तान बनता जा रहा है. मोहम्मद यूनुस के राज में कट्टरपंथियों का बोलबाला हो गया है. हिंदु की बात तो छोड़ ही दीजिए. अब तो मुस्लिम महिलाओं का भी अब जीना मुहाल हो गया है. जी हां, बांग्लादेश में अब महिलाओं का फुटबॉल खेलना इस्लाम विरोधी हो गया है. महिलाओं का फुटबॉल खेलने का मतलब है जिंदगी से हाथ धोना. पहले बांग्लादेशी फिल्म अभिनेत्री के कार्यक्रम को कट्टरपंथियों ने रद्द कराया. अब कट्टरपंथियों ने महिला फुटबॉल मैच को रद्द करा दिया. यह सब तब हो रहा है, जब नोबेल पुरस्कार वाले यूनुस का बांग्लादेश में राज है.
दरअसल, पिछले सप्ताह मशहूर फिल्म अभिनेत्री के रेस्टोरेंट उद्घाटन समारोह को कट्टरपंथियों ने जबरन रद्द कराया था. अब कट्टरपंथियों ने महिला फुटबॉल मैच को पूरी तरह से इस्लाम के खिलाफ बता दिया. जायपुरहाट के तिलकपुर रेलवे स्टेशन के पास अस्र की नमाज के बाद मदरसा छात्रों सहित सैकड़ों कट्टरपंथी तिलकपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता चौक पर एकत्रित हुए. इस भीड़ को अनेक कट्टरपंथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम हमें महिलाओं को मर्यादा के दायरे में रखने की शिक्षा देता है. महिलाओं के खेल को बढ़ावा देकर आप अनैतिकता को बढ़ावा दे रहे हैं. हम आपको चेतावनी देते हैं कि आप इन गतिविधियों को बंद कर दें. अन्यथा भविष्य में आपको इसके और गंभीर अंजाम भुगतने होंगे.
कट्टरपंथियों ने क्या कांड किया
इसके बाद कट्टरपंथी फुटबॉल मैदान पर पहुंचे. यहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की. दिलचस्प है कि इस घटना का कट्टरपंथियों ने फेसबुक पर सीधा प्रसारण भी किया. इसके पीछे उनकी मनसा थी कि इस प्रसारण से लोगों में यह संदेश जाए कि भविष्य में महिलाओं की ओर होने वाले किसी भी कार्यक्रम को नहीं होने दिया जाएगा. कट्टरपंथियों ने हकीमपुर उपजिला में होने वाले एक अन्य महिला फुटबॉल मैच को लेकर तोड़फोड़ की. इसे लेकर प्रदर्शनकारियों और फुटबॉल मैच आयोजकों के बीच हुई झड़प में एक दर्जन लोग घायल हो गए.
अफगान बनने की राह पर यूनुस का बांग्लादेश
बांग्लादेश में जब विपक्षी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरते हैं तो बांग्लादेश की यूनुस सरकार उनका जमकर दमन करती है. उसके पीछे तर्क दिया जाता है कि सड़कों पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लेकिन जब चरमपंथी-कट्टरपंथी महिलाओं के अधिकारों का हनन करते हैं, मशहूर हस्तियों को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने, महिला फुटबॉल मैचों को रोकते हैं तो सरकार चुप्पी साध लेती है. तब उसे सड़कों पर अराजकता दिखाई नहीं देती. इन घटनाओं से अब साफ हो रहा है कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश भी अफगानिस्तान बनने जा रहा है.
Delhi,Delhi,Delhi
January 31, 2025, 11:36 IST
महिलाओं का फुटबॉल खेलना बैन! कट्टरपंथियों के सामने कैसे भीगी बिल्ली बने यूनुस?
[ad_2]
Source link