Bangladesh Iskcon members; come india immigration police | बांग्लादेश में 54 इस्कॉन सदस्यों को भारत जाने से रोका: कहा- स्पेशल परमिशन नहीं है, धार्मिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे

[ad_1]

ढाका6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूहों ने कई बार इस्कॉन मंदिरों को निशाना बनाया है। फाइल- फोटो

बांग्लादेश की इमिग्रेशन पुलिस ने वैध पासपोर्ट और वीजा के साथ भारत जा रहे इस्कॉन के 54 सदस्यों को बॉर्डर पर रोक दिया। ये लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने भारत जा रहे थे। इसे लेकर इमिग्रेशन पुलिस का कहना है कि उनके पास भले ही वैध पासपोर्ट और वीजा थे, लेकिन गवर्नमेंट की स्पेशल परमिशन नहीं थी।

बेनापोल इमिग्रेशन पुलिस के एक अधिकारी ने द डेली स्टार अखबार से कहा- हमने पुलिस की स्पेशल ब्रांच से बात की। जहां से हमें इस्कॉन सदस्यों को बॉर्डर पार न जाने देने के निर्देश मिले। देश के अलग-अलग जिलों से आया श्रद्धालुओं का जत्था भारत जाने के लिए बेनापोल बॉर्डर पर पहुंचा था। वे बेनापोल में बॉर्डर पार जाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में बताया गया कि उन्हें इसकी परमिशन नहीं है।

इस्कॉन सदस्य सौरभ तपंदर चेली ने कहा- हम भारत में हो रहे एक धार्मिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारियों ने हमें सरकारी परमिशन न होने का हवाला देकर रोक दिया।

अब तक चार इस्कॉन सदस्यों की गिरफ्तारी का दावा वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने बांग्लादेश में अब तक 4 इस्कॉन सदस्यों की गिरफ्तारी का दावा किया है। चार हिंदू पुजारियों की तस्वीर पोस्ट करते हुए राधारमण दास ने लिखा- क्या ये आतंकवादी जैसे दिखते हैं? इन सभी को बांग्लादेशी पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि चिन्मय प्रभु के अलावा अन्य इस्कॉन सदस्यों की गिरफ्तारी या हिरासत पर बांग्लादेश की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

बांग्लादेश इस्कॉन ने चिन्यम प्रभु से नाता तोड़ा हिंदू धर्मगुरु चिन्मय प्रभु की रिहाई को लेकर बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, इस्कॉन बांग्लादेश ने चिन्मय प्रभु से खुद को अलग कर लिया है। महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने कहा कि अनुशासन भंग करने की वजह से चिन्मय को पहले ही संगठन के सभी पदों से हटा दिया गया था।

हिंदू धर्मगुरु चिन्मय प्रभु जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट से बाहर आते हुए।

हिंदू धर्मगुरु चिन्मय प्रभु जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट से बाहर आते हुए।

इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक अकाउंट सीज न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक यूनुस प्रशासन ने इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक अकाउंट्स 30 दिनों के लिए सीज कर दिए हैं। इसमें चिन्मय प्रभु का अकाउंट भी शामिल है। बांग्लादेश फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (BFIU) ने गुरुवार को अलग-अलग बैंकों को इसके निर्देश भेजे।

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस एजेंसी ने सेंट्रल बांग्लादेश बैंक से इन सभी 17 लोगों से जुड़े अकाउंट्स से हुई लेन-देन की जानकारी 3 दिन के भीतर भेजने को कहा है।

————————————————-

बांग्लादेश इस्कॉन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

दावा- बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु श्याम दास प्रभु गिरफ्तार:भारत में घुसने की कोशिश करते 47 बांग्लादेशी पकड़े गए

बांग्लादेश के चटगांव में इस्कॉन से जुड़े एक और धर्मगुरु श्याम दास प्रभु को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम दास प्रभु जेल में बंद चिन्मय प्रभु से मिलने गए थे, जहां से उन्हें बिना वारंट के गिरफ्तार कर लिया गया। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने शुक्रवार को एक्स पर श्याम प्रभु की गिरफ्तारी के बारे में कहा, एक अन्य ब्रह्मचारी श्री श्याम दास प्रभु को आज चटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बांग्लादेश मीडिया में इस बारे में कोई कोई खबर नहीं है। इस वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *