Balod: Three Friends Who Went Out For Holi Died In A Road Accident, – Amar Ujala Hindi News Live

बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषड़ सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक खड़े ट्रक में जा घुसे। घटना मनकी के समीप हुई। तीनों युवक अर्जुंदा से अपने गांव जा रहे थे। मृतकों के शव को अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

Trending Videos

यह भी पढ़ें Bhadohi News: होली वाले दिन सड़क हादसे में चचेरे भाई समेत छह लोगों की माैत

जांच में जुटी पुलिस 

थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि जब सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे। पता चला कि तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। होली के माहौल में घूमने फिरने निकले थे और वापस अपने गांव को लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़ी हुई गाड़ी में भिड़ गये। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें : Hisar News: गुजरबाड़ा के पास साइकिल सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत 

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि सबको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सभी पहलुओं पर पुलिस बारीकी से कम कर रही है। मृतकों में एक नाबालिग भी है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *