Australia vs Netherlands live score cricket world cup 2023 match on 25th oct 2023 at Arun Jaitley Stadium AUS vs NED 24th match latest updates in hindi

Australia vs Netherlands Live Cricket score World cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया वर्सेस नीदरलैंड मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के शतक की बदौलत नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 106 और डेविड वॉर्नर ने 104 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। नीदरलैंड के लिए लोगन ने चार विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का मिचेल मार्श के रूप में पहला विकेट गिरा। मार्श 15 गेंद में 9 रन ही बना सके। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। स्टीव स्मिथ 68 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन ने दमदार पारी खेलते हुए 47 गेंद में 62 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने विश्व कप में फिर शतक लगाया। वॉर्नर 93 गेंद में 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरन ग्रीन 8 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। मैक्सवेल और कमिंस के बीच शतकीय साझेदारी हुई। मैक्सवेल 44 गेंद में 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। मिचेल स्टार्क बिना खाता खोले आउट हुए।

Australia vs Netherlands World Cup Match LIVE Score Updates

AUS – 399/8 (50)

6:06 PM Australia vs Netherlands live score – ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और मैक्सवेल ने शतक लगाया। 

6:02 PM Australia vs Netherlands Live : ग्लेन मैक्सवेल 44 गेंद में 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। 

5:56 PM Australia vs Netherlands live Update – ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंद में शतक पूरा कर लिया है। वर्ल्ड कप 2023 का ये सबसे तेज शतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड हेनरिक क्लासेन के नाम था। उन्होंने 49 गेंद में शतक ठोका था।

5:54 PM Australia vs Netherlands live score – मैकस्वेल सिर्फ ने 27 गेंद में 50 रन पूरे किए थे इसके बाद 12 गेंद में वह अगले 50 रन तक पहुंचने वाले हैं। मैक्सवेल ने 95 रन पूरे कर लिए हैं।

5:44 PM Australia vs Netherlands Live : ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वह अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।

5:41 PM Australia vs Netherlands live Update – ग्लेन मैक्सवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 23 गेंद में 45 रन बना लिए हैं। 

5:32 PM Australia vs Netherlands live score – ऑस्ट्रेलिया ने 44वें ओवर में 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। मैक्सवेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5:24 PM Australia vs Netherlands Live : कैमरन ग्रीन 43वें ओवर में रन आउट हो गए हैं। दो रन चुराने के प्रयास में उन्होंने विकेट गंवाया। ग्रीन 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।

5:12 PM Australia vs Netherlands live Update – डेविड वॉर्नर 93 गेंद में 104 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। 

5:06 PM Australia vs Netherlands live score – जोस इंग्लिश 12 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लीडे ने उन्हें कैच आउट करवाया।

5:02 PM Australia vs Netherlands Live : ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 91 गेंद में शतक पूरा कर लिया है। वह लीडे के ओवर में चौका लगाकर तिहरे अंक तक पहुंचे। इस शतक के साथ वह विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

4:50 PM Australia vs Netherlands live Update – लाबुशेन ने 42 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

4:34 PM Australia vs Netherlands live score – ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 2 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। लाबुशेन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 

4:20 PM Australia vs Netherlands Live : डेविड वॉर्नर एक और शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 87 रन बना लिए हैं। मार्नस 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 

4:06 PM Australia vs Netherlands live Update – ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में दो विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3:46 PM Australia vs Netherlands live score – स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 68 गेंद में 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 24वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। स्मिथ और वॉर्नर के बीच 118 गेंद में 132 रन की साझेदारी हुई।

3:30 PM Australia vs Netherlands Live : स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 53 गेंद में 50 रन पूरे किए। 

3:24 PM Australia vs Netherlands live Update – स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 40 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने विक्रमजीत सिंह के ओवर में 16 रन बटोरे।

3:16 PM Australia vs Netherlands live score – ऑस्ट्रेलिया ने 18वें ओवर में एक विकेट खोकर 100 रन पूरे कर लिए हैं। वॉर्नर-स्मिथ की जोड़ी को तोड़ने के कुछ मौके बने थे लेकिन नीदरलैंड की टीम फायदा नहीं उठा सकी। 

2:56 PM Australia vs Netherlands live Update – वॉर्नर और स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले पावरप्ले में 66 रन बनाए।

2:34 PM Australia vs Netherlands Live : ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 20 और स्मिथ 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2:18 PM Australia vs Netherlands live score – चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का मिचेल मार्श के रूप में पहला विकेट गिरा है। मार्श 15 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। वान बेक ने उन्हें आउट किया।

2:14 PM- डेविड वॉर्नर ने तीसरे ओवर में आर्यन के खिलाफ चार चौके जड़े। ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत की है।

2:06 PM- ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर पहुंच गए हैं। पहले ओवर में मार्श ने दो चौके जड़े हैं।

1:38 PM- Aus vs Ned Match Playing XI ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डिलीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन

1:35 PM- Aus vs Ned Match LIVE- ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है। मार्कस स्टोइनिस की जगह कैमरन ग्रीन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं, जबकि नीदरलैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है। 

1:32 PM- Aus vs Ned Match LIVE- ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

1:15 PM- Aus vs Ned Match LIVE- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच में कुछ ही देर में टॉस होगा। 1 बजकर 30 मिनट पर टॉस और 2 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। 

12:55 PM- Aus vs Ned Match LIVE- ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड वापसी कर सकते हैं, जो पहले चार मैचों में उपलब्ध नहीं थे। वे मार्नस लाबुशेन की जगह खेल सकते हैं। 

12:30 PM- Aus vs Ned Match LIVE- नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत दो बार वनडे क्रिकेट में हो चुकी है और दोनों बार बाजी ऑस्ट्रेलिया ने मारी है। क्या नीदरलैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप में पलटवार करके सभी को चौंकाएगी? 

12:00 PM- Aus vs Ned Likely Playing XI- ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन/ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, बैस डिलीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन

11:30 AM- Aus vs Ned Match LIVE- ऑस्ट्रेलिया की टीम दो मुकाबले जीत चुकी है, जबकि नीदरलैंड ने भी एक मुकाबला जीता हुआ है। नीदरलैंड की टीम एक उलटफेर कर चुकी है।   

शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की है और अपने पिछले दो मुकाबले जीते हैं। हालांकि टीम के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे विश्व कप में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत की लय को जारी रखने उतरेगी। 

पांच बार की चैम्पियन टीम ने टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि उलटफेर से भरे इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली नीदरलैंड के खिलाफ सतर्क रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक बार फिर लय में आ गए हैं और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तथा मिशेल स्टार्क के साथ स्पिनर एडम जम्पा भी अच्छा कर रहे हैं।  

नीदरलैंड वनडे में कभी ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल नहीं रहा है। टीम को 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *