Aus Vs Nz Match Live:आठ विकेट पर न्यूजीलैंड का स्कोर 350 रन के पार, नीशम और ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर – Nz Vs Aus Odi Live: Icc 2023 World Cup Australia Vs New Zealand Scorecard Ball By Ball Updates

06:09 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 350 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है। जेम्स नीशम और ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर हैं। रन बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ जेम्स नीशम के ऊपर है। बोल्ट को सिर्फ अपना विकेट बचाकर रखना होगा। 48 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 357/8 है। आखिरी दो ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 32 रन की जरूरत है।

06:05 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा

346 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा है। मैट हेनरी आठ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। अब जेम्स नीशम के साथ ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर हैं। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 346/8 है।

05:52 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा

320 रन पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। मिचेल सैंटनर 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। अब जेम्स नीशम अकेले रह गए हैं और न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना मुश्किल होगा।

05:45 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। जेम्स नीशम और मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की होगी। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 314/6 है।

05:36 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड के छह विकेट गिरे

293 रन पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। रचिन रवींद्र 89 गेंद में 116 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। पैट कमिंस ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। अब जेम्स नीशम के साथ मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं।

05:31 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

265 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ग्लेन फिलिप्स 16 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। अब रचिन रवींद्र के साथ जेम्स नीशम क्रीज पर हैं।

05:29 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: रचिन रवींद्र का शतक

रचिन रवींद्र ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। इस विश्व कप में यह उनका दूसरा शतक है। उनकी शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड की टीम मैच में बनी हुई है। 

05:23 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड की टीम मैच में बनी हुई है।

05:05 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

222 रन पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। टॉम लाथम 22 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। अब रचिन के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।

05:01 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। रचिन रवींद्र अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, कप्तान लाथम उनका साथ दे रहे हैं। 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 208/3 है।

04:39 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: रचिन रवींद्र का अर्धशतक

रचिन रवींद्र ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस विश्व कप में उन्होंने चौथी बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनकी पारी के चलते कीवी टीम मैच में बनी हुई है। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 187/3 है।

04:29 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

168 रन पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। डेरिल मिचेल 51 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। अब रचिन रवींद्र के साथ टॉम लाथम क्रीज पर हैं।

04:22 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: मिचेल का अर्धशतक

डेरिल मिचेल ने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अपने अर्धशतक के साथ न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया है। वह लंबी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

04:07 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: मिचेल और रचिन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मिचेल तेज गति से रन बना रहे हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, रचिन संभलकर खेल रहे हैं और मिचेल का साथ दे रहे हैं। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 142/2 है।

03:45 PM, 28-Oct-2023

AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने पारी संभाली है। दोनों अच्छी साझेदारी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 109/2 है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *