Asian Games 2023 Medal Tally October 3 India 2 steps from creating history China Near to win 300 Medals

ऐप पर पढ़ें

चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारत लगातार अपने पदकों की संख्या को बढ़ा रहा है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 के दसवें दिन 9 मेडल हासिल किए। भारत ने मंगलवार को दो गोल्ड, दो सिल्वर के अलावा पांच ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। भारत के कुल 69 मेडल हो गए हैं और अब इतिहास रचने की दहलीज पर है। भारत अगर मंगलवार को दो मेडल और जीत लेता है तो यह उसका एशियन गेम्स के एक संस्करण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। भारत का फिलहाल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 मेडल का है, जो उसने जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में किया था। भारत ने तब 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे।

भारत को मंगलवार को पहला मेडल अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने 1000 मीटर कैनो डबल में दिलाया। उन्होंने ब्रॉन्ज जीता। पारुल चौधरी ने 5000 मीटर रेस में गोल्ड जीता। वहीं, अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। भारत हांगझोउ एशियन गेम्स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। भारत ने अब तक 15 गोल्ड, 26 सिल्वर औक 28 ब्रॉन्ज जीते हैं। मेजबान चीन टॉप पर कायम है और 300 मेडल के नजीदक पहुंच चुका है। चीन ने 161 गोल्ड, 90 सिल्वर और 46 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं।

 रैंक  देश  गोल्ड  सिल्वर  ब्रॉन्ज  कुल मेडल
 1  चीन  161   90  46   297 
 2  दक्षिण कोरिया  33  47   50   130
 3  जापान  32   42  65  139
 4  भारत  15  26  28  69
 5  उजबेकिस्तान  14  15  21  50
 6  ताइवान  12  10  18  40
 7  थाईलैंड  10  11  19   40
 8  उत्तर कोरिया  7  10  6  23
 9  बहरेन  7   1  4  12
 10  हांगकांग  6  15   24  45

एशियन गेम्स में 3 अक्टूबर को मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट

ब्रॉन्ज- अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम (1000 मीटर कैनो डबल)
ब्रॉन्ज- प्रीति पवार (मुक्केबाजी 54 किग्रा) 
ब्रॉन्ज- विद्या रामराज (400 मीटर हर्डल रेस)
गोल्ड- पारुल चौधरी (5000 मीटर रेस)
सिल्वर- मोहम्मद अफसल (800 मीटर रेस)
ब्रॉन्ज- प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप )
सिल्वर- तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन)
गोल्ड- अन्नू रानी (भाला फेंक स्पर्धा)
ब्रॉन्ज- नरेंद्र बेरवाल (मुक्केबाजी 92 किग्रा)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *