Asian Games 2023 Day 7 Live Updates 30 Sep India Medals Tally Schedule Hockey Live Score India vs Pakistan Squash in Hindi

Asian Games 2023 Day 7 Live Score Updates: एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन भारत की शुरुआत शानदार रही है। सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल से जरूर चूक गई, मगर इस जोड़ी ने भारत को शूटिंग में सिल्वर मेडल जिताया। भारत का यह आज के दिन का पहला मेडल रहा। वहीं मुरली श्रीशंकर और जेसविन एल्ड्रिन ने मेंस लॉन्ग जंप के फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा पुरुषों की 1500 मीटर रेस में अजय कुमार और जिन्सन जॉनसन ने भी फाइनल में जगह पक्की की। आज एक्शन में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू नजर आएगी। साथ ही टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन 75kg कैटेगिरी में अपना बाउट जीतकर मेडल पक्का करना चाहेगी। टेनिस में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की मिक्स डबल्स की जोड़ी गोल्ड मेडल मैच खेलने उतरेगी। वहीं आज ही के दिन दो बार इंडिया वर्सेस पाकिस्तान जंग देखने को मिलेगी। पहले मेंस स्क्वॉश फाइनल में भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा, फिर इन दो चिर-प्रतिद्वंदी देशों की भिड़ंत मेंस हॉकी मैच में होगी। (देखें एशियन गेम्स 2023 7वें दिन का पूरा शेड्यूल)

Asian games 2023 india medals live:

कुल मेडल: 34| गोल्ड: 8, सिल्वर: 13, ब्रॉन्ज: 13

गोल्ड- सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल (10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट)

Asian Games Live Updates in Hindi

 

11:35 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को उत्तर कोरिया के हाथों 1-3 से हार झेलनी पड़ी है। पूल ए के इस मैच में उत्तर कोरिया ने उसे 23.25, 25.22, 25.17 से हराया। उत्तर कोरिया की योंजू किम ने 30 अंक और भारत की सूर्या ने 18 अंक बनाए। भारत अब रविवार को अगले पूल मैच में चीन से भिड़ेगा।

11:15 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: मानुष शाह और मानव ठक्कर ने चौथा सेट जीत फिर से कोरियन टीम की बराबरी कर ली है। अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

10:59 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: मेंस डबल्स टेबल टेनिस क्वार्टरफाइनल का तीसरा सेट भी हारी मानुष शाह और मानव ठक्कर की जोड़ी। कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहून लिम अब 2-1 से आगे।

10:50 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहून लिम के खिलाफ पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल का दूसरा गेम जीत लिया। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है।

10:30 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: ऐसा लग रहा है कि अदिति अशोक का पदक जीतना तय है। वह दिन का अंत महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड 3 में शीर्ष स्थान पर रही। इस बीच, प्रणवी उर्स शरथ 11वें स्थान पर और अवनी प्रशांत सबसे नीचे हैं, जो जापान की मिज़ुकी हाशिमोटो के साथ 19वें स्थान पर हैं। भारतीय महिला टीम राउंड 3 में दिन का अंत में टॉप पर रही।

10:00 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: वुमेंस वॉलिबॉल में नोर्थ कोरिया से भारत 1-2 से पिछड़ रहा है।

9:28 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम गोल्ड मेडल मैच में उपविजेता रहे। पहले राउंड में भारत ने बढ़त हासिल की थी लेकिन झांग और जियांग की चीनी जोड़ी ने वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

9:25 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: चीन के झांग और जियांग ने ने जोरदार वापसी की। 14 सीरीज के बाद भारत और चीन बराबर 14-14 अंकों पर है।

9:17 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम गोल्ड मेडल मैच के छह राउंड के बाद चीन के झांग/जियांग से दो अंकों से आगे हैं।

IND 7 – 5 CHN

9:00 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंघा और दिव्या टीएस 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में चीन के बोवेन झांग और रैंक्सिन जियांग के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। भारत को शूटिंग में आज एक और पदक मिलेगा।

8:40 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने पूल ए मुकाबले में नोर्थ कोरिया के खिलाफ पहला सेट 25-23 से जीता।

8:20 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: महिलाओं की हेप्टाथलॉन हाई जंप में मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। उनका अब तक का कुल स्कोर 818 है। नंदिनी अगासरा 747 के कुल स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहीं।

7:50 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत की अदिति अशोक आज 11 होल के बाद 18 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ महिला व्यक्तिगत गोल्फ के राउंड 3 में शीर्ष पर हैं। वह आज के राउंड 3 में 7 अंडर पार है। प्रणवी उर्स कुल मिलाकर 6 अंडर पार के साथ टी11 है और अवनि प्रशांत 2 अंडर पार के साथ टी16 है। टीम स्टैंडिंग में, भारत वर्तमान में चीन और थाईलैंड के बाद 24 अंडर पार के साथ तीसरे स्थान पर है।

7:43 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के नीरज वर्मा पुरुषों की 1000 मीटर कैनो सिंगल हीट 1 में छठे स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। वह आज दिन में सेमीफाइनल में भाग लेंगे।

7:39 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: कुराश में भारत की पिंकी बलहारा ने तुर्कमेनिस्तान की आयशिरिन हेदारोवा को 5-0 से हराकर राउंड 16 के लिए क्वालीफाई किया। वहीं सुचिका तरियाल फिलीपींस की चार्मेया क्वेलिनो से 3-8 से हार गईं।

7:30 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: पुरुषों की 1500 मीटर रेस में अजय कुमार हीट 1 में दूसरे स्थान पर रहे। अजय 3:51.93 के समय के साथ फाइनल में पहुंचे। वहीं हीट-2 में जिन्सन जॉनसन ने भी 5वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

7:20 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: एल्ड्रिन ने लॉन्ग जंप के अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 7.67 मीटर की दूरी तय कर अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया। पहले दो प्रयास में उन्होंने फाउल किया था। वह ऑटोमेटिक फाइनल के लिए क्वालिफाई तो नहीं कर पाए, मगर उनके टॉप-12 में पहुंचने की संभावनाएं हैं।

7:12 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल ने 3 शॉट्स की सीरीज के बाद 577 अंकों के साथ चार्ट में शीर्ष पर रहकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। यह जोड़ी गोल्ड मेडल के लिए चीन से भिड़ेगी। पाकिस्तान, जापान, कोरिया और ईरान ने कांस्य पदक मुकाबलों में अपनी जगह पक्की कर ली।

7:04 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत की आरती कस्तूरी राज और हीरल साधु महिला स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर फाइनल में क्रमशः 5वें और 7वें स्थान पर रहीं।

6:58 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में सरबजोत सिंह और दिव्या थाडिगोल की जोड़ी 9 शॉट्स के बाद 368 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पाकिस्तान की किशमाला तलत और गुलफाम जोसेफ फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं।

6:50 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: वुमेंस 100 मीटर हर्डल रेस में भारत की ज्योति याराजी हीट 1 में 13.03 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी के साथ उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चीन की युवेई लिन 12.79 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ पहले स्थान पर रहीं। वहीं हीट-2 में नित्या रामराज 13.30 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

6:45 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन में भारत के मुरली श्रीशंकर ने हीट 2 में अपने पहले प्रयास में 7.97 की छलांग लगाई। वह अपनी पहली जंप के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। वहीं जेसविन एल्ड्रिन का पहला प्रयास फॉल्ट रहा।

6:45 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: महिलाओं की हेप्टाथलॉन 100 मीटर हर्डल रेस हीट 2 में स्वप्ना बर्मन का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दूसरे पायदान पर रहीं। उन्होंने 13.88 और 995 अंकों के समय के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चीन की निनाली झेंग पहले और भारत की नंदिनी अगासरा चौथे स्थान पर रहीं।

6:40 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में भारत के लिए सरबजोत सिंह और दिव्या थाडिगोल हैं। वे 135 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

6:17 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: शूटिंग में आज भारत का एकमात्र इवेंट 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम का है। इसमें सरबजोत सिंह और दिव्या सुब्बाराजू हिस्सा लेंगे। आज इनसे भी मेडल की उम्मीद होगी। भारत शूटिंग में अभी तक सबसे अधिक 18 मेडल जीत चुका है।

6:00 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: एथलेटिक्स में दिन की शुरुआत श्रीशंकर मुरली और जेस्विन एल्ड्रिन मेंस लॉन्ग जंप से करेंगे। उनका क्वालिफिकेशन राउंड कुछ ही देर में शुरू होगा।

5:42 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: आज एथ्लेटिक्स के अलावा बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग के इवेंट पर भारतीय फैंस की नजरें रहेंगी।

5:40 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: एशियन गेम्स 2023 7वें दिन की शुरुआत गोल्फ से हो चुकी है। मेंस और वुमेंस टीम के अलावा व्यक्तिगत इवेंट जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *