Asian Games 2023 Day 6 Live Score Updates India Medal tally Womens Hockey India vs Malaysia Live 29th September India Schedule results

Asian Games 2023 Day 6 Live Score Updates: एशियन गेम्स 2023 के 6ठें दिन शूटिंग में भारत की बेटिंयों ने दिन का पहला मेडल सिल्वर के रूप में दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल वुमेंस टीम इवेंट में पलक, ईशा सिंह और दिव्या सुब्बाराजू थडिगोल ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। इसके कुछ देर बाद ही 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष टीम इवेंट में भारत ने 1769 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश कुसाले और अखिल श्योराण शामिल थे।

इसी के साथ भारत का मेडल टोटल 27 हो गया है। भारत अभी तक 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है। वहीं शूटिंग में भारत 15 मेडल अपने नाम कर चुका है है। (Asian Games 2023 Day 6 India Full Schedule and Medals Events)

India Asian Games 2023 Day 6 Medals Tally

सिल्वर– 10 मीटर एयर पिस्टल वुमेंस टीम इवेंट

गोल्ड– 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष टीम इवेंट

कुल मेडल- 27- गोल्ड- 7,सिल्वर- 9,ब्रॉन्ज- 11

Asian Games 2023 Day 6 Live Updates in Hindi

8:06 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष टीम इवेंट में भारत ने 1769 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश कुसाले और अखिल श्योराण शामिल थे। व्यक्तिगत क्वालीफायर में, स्वप्निल कुल 591-33x के साथ शीर्ष पर रहे, और ऐश्वर्या 591-27x के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस बीच, अखिल 587-30x के साथ पांचवें स्थान पर रहे। तीनों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

8:05 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- मेंस डबल्स फाइनल में साकेत-रामकुमार फिलहाल चीनी ताइपे से पहले सेट में 3-4 से पीछे चल रहे हैं। गोल्ड मेडल जीतने के लिए इस भारतीय जोड़ी को जोरदार वापसी करना जरूरी है।

7:55 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- 10 मीटर एयर पिस्टल वुमेंस टीम इवेंट में भारत 1731-50x के कुल स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। चीन ने 1736-66x के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम में पलक, ईशा सिंह और दिव्या सुब्बाराजू थडिगोल शामिल थीं। इसके अलावा ईशा क्वालीफायर में पांचवें और पलक सातवें स्थान पर रहीं। इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिलाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

7:24 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- थाईलैंड की चोचुवोंग ने पीवी सिंधु को 2-1 से हराया। भारत की महिला टीम क्वार्टरफाइनल में खराब शुरुआत रही। सिंधु को पहले एकल मैच में 21-14, 15-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत थाईलैंड से 0-1 से पिछड़ रहा है।

से हारी सिंधु, शूटिंग में भारत का धाकड़ प्रदर्शन जारी

7:24 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- Shooting

ऐश्वर्या 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष क्वालीफायर में प्रोन की सीरीज 1 और 2 में 98, 99 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनका कुल योग अब 396-20x है, इस बीच स्वप्निल प्रोन में 100, 99 और कुल 395-24x के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

7:20 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- पीवी सिंधु दूसरा सेट 15-21 से हारी। अब फैसला तीसरा सेट से होगा।

7:10 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- Shooting

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी क्वालीफिकेशन में तीनों भारतीयों की अच्छी शुरुआत रही है। घुटने टेकने के चरण में, ऐश्वर्य को 199, स्वप्निल कुशले को 196 और अखिल श्योराण को 194 अंक मिले।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा को थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने तीसरी सीरीज में चार बार 9 पर निशाना लगाया। अन्य दो भारतीय – पलक और दिव्या – वर्तमान में शीर्ष आठ में हैं और क्वालीफिकेशन लगभग आधे चरण में पहुंच गया है।

6:55 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- वुमेंस बैडमिंटन टीम इवेंट का क्वार्टफाइनल भारत और थाईलैंड के बीच खेला जा रहा है। पीवी सिंधु ने अपना पहला एकल मैच 21-14 से जीतकर भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है।

6:30 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live Updates- Shooting पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी में, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने नीलिंग में पहली सीरीज में 99 के स्कोर के साथ शुरुआत की। घुटनों के बल बैठने की अवस्था को समाप्त करने के लिए उसने परफेक्ट 100 का स्कोर बनाया।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह ने पहली सीरीज में 95 से शुरुआत की।

6:30 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: प्रियंका गोस्वामी एक घंटे 43 मिनट और सात सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

6:10 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: 16 km की रेस के बाद प्रियंका गोस्वामी 5वें स्थान पर बनी हुईं है।

6:00 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: भारत के विकास सिंह एक घंटे, 27 मिनट और 33 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

5:40 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: महिलाओं के इवेंट में 11km के बाद भारत की प्रियंका गोस्वामी 5वें स्थान पर हैं। पुरुषों में, विकास सिंह 5 किमी के साथ 5वें स्थान पर हैं जबकि संदीप कुमार को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *