अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर सुनते ही बेटे लक्ष्यराज सिंह शम्भू निवास की सीढ़ियों पर बैठ गए और रोने लगे।
उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। राजशाही परंपरा के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शम्भू पैलेस से रवाना होगी। होगी।
.
यात्रा शहर के बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतिया पहुंचेगी। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सुबह 7 बजे उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी।
रविवार (16 मार्च) को महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे। यहीं पर वह डॉक्टर की निगरानी में थे। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हुआ था।
रविवार को निधन की सूचना मिलते ही बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ काफी देर तक शंभू निवास की सीढ़ियों पर बैठे रहे। इस दौरान लोग उनको सांत्वना दे रहे थे।
दावा- डेस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड की शुरुआत की राजस्थान समिट के दौरान अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा था कि उदयपुर को इस मुकाम पर पहुंचने में काफी लोगों की मेहनत है। मेरे पिताजी ने 1980 के दशक में डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर एक सोच और एक नींव के साथ काम शुरू किया था।
तब काफी लोगों ने उनका मजाक बनाया। उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग को मजाक समझा था। आज हालात बदल गए हैं। न सिर्फ राजस्थान बल्कि, देशभर में डेस्टिनेशन वेडिंग का एक चलन शुरू हो चुका है।

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के कारण सिटी पैलेस को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया है। सिटी पैलेस के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
अरविंद सिंह मेवाड़ से जुड़ी PHOTOS…

अरविंद सिंह मेवाड़ के विंटेज कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस, 1939 कैडिलेक ओपन कन्वर्टिबल सहित कई कारें हैं। ऐसी ही एक विंटेज कार के साथ अरविंद सिंह मेवाड़, उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और उनकी बेटी पद्मजा कुमारी।

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की यह फोटो 1952 की है। कुर्सी पर बीच में पूर्व महाराणा भूपाल सिंह हैं। उनकी बाईं ओर भागवत सिंह (ग्रे कोट) में हैं। वहीं महाराणा की दाईं ओर महेंद्र सिंह बैठे हैं। नीचे बेटी योगेश्वरी और अरविन्द सिंह बैठे हैं।


अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह का निधन:महाराणा प्रताप के वंशज थे; बेटे लक्ष्यराज सीढ़ियों पर बैठकर रोते हुए दिखे

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का रविवार (16 मार्च) निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। सिटी पैलेस (उदयपुर) के शंभू निवास में वे रहते थे और यहीं उनका इलाज भी हो रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)
