- Hindi News
- National
- Arunachal Pradesh Election BJP Candidate List Update; Pema Khandu | Mukto (ST) Seat
ईटानगर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीट पर जीत हासिल की थी। पेमा खांडू को सीएम बनाया गया था।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे। 11 मार्च को बीजेपी की चुनाव समिति ने नामों को लेकर बैठक की थी। इस बार अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव साथ-साथ होने जा रहे हैं।
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। बीजेपी के तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत हासिल करने के चलते 57 सीटों पर चुनाव कराया गया था। बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। JDU ने 7, NPP ने 5, कांग्रेस ने 4, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA ) ने एक सीट और निर्दलीय ने दो सीट पर जीत हासिल की थी।



चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह; सूची में 28 महिलाएं, 47 कैंडिडेट 50 साल से नीचे

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।
भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 6 राज्यों के 43 नाम:13 OBC, एक मुस्लिम उम्मीदवार; नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, वैभव गहलोत जालोर से चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस नेता अजय माकन और केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी लिस्ट के नामों को बताया।
कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है। इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है। पूरी खबर पढ़ें…
