[ad_1]
![]()
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म में एक बार फिर ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं हाल ही में सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच पुराना आपसी विवाद खत्म हो गया है।
बुधवार रात सिंगर अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। जिसका एक वीडियो सलमान खान के फैन एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें सिंगर अपनी कार में गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर देखे गए। क्या हो रहा है??”
यह भी पढ़ें
वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस भी यह जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं कि क्या सलमान और अरिजीत का पुराना आपसी मतभेद खत्म हो गया। फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि शायद यह मीटिंग सलमान खान की स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई होगी।
Arijit singh Spotted at #SalmanKhan‘s house Today. What’s happening?? #Tiger3 #Tiger3Trailerpic.twitter.com/tLPKUnEN2p
— MASS (@Freak4Salman) October 4, 2023
बता दें कि सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच विवाद साल 2014 का है। यह विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ था जब अरिजीत सिंह अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर आए थे और शो को होस्ट कर रहे सलमान खान ने अरिजीत से पूछा था क्या आप सो रहे थे, इस पर अरिजीत ने जवाब देते हुए कहा था कि आप लोगों ने मुझे सुला दिया। सलमान खान को अरिजीत का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ समेत ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ से अरिजीत के गाने हटवा दिए। जिसके बाद अरिजीत ने सोशल मीडिया पर सलमान से माफी भी मांगी थी, लेकिन सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया।
गौरतलब है कि मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान का क्रॉस ओवर होगा। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link
