Animal Vs Sam Bahadur BO Report Day 2 | ‘एनिमल’ ने दूसरे दिन भी ‘सैम बहादुर को दी पटखनी, जानें दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

[ad_1]

‘एनिमल’ से रणबीर कपूर का लुक और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का पोस्टर फोटो (Photo – Instagram)

Loading

मुंबई : सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर दो बॉलीवुड फिल्में इस वक्त आमने-सामने है। जहां पहली फिल्म रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर ‘एनिमल’ (Animal) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वहीं दूसरी फिल्म विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) स्टारर ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) भी अपनी रेस दौड़ रही हैं। ‘एनिमल और ‘सैम बहादुर’ ने शानदार ओपनिंग की है। वहीं अब दोनों ही फिल्मों का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हाल।

फिल्म ‘एनिमल’ को ऑडियंस का खास रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के कुछ सीन सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जहां फैंस को रणबीर कपूर और बॉबी देओल का फाइट सीन इम्प्रेस कर रहा है। वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और रणबीर का इंटिमेट सीन भी लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63.8 करोड़ रुपये से अपनी शुरूआत की है।

यह भी पढ़ें

‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सैकनिल्क की शुरुआती अनुमान रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘एनिमल’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 129.80 करोड़ रुपये जुटा लिए है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है।

‘सैम बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी वॉर बेस्ड ड्रामा फिल्म ‘सैम बहादुर’ की भी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ्तार बढ़ी है। फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग किया था। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैम बहादुर’ ने दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया है। फिल्म दो दिनों के कलेक्शन को मिलाकर 15.50 करोड़ रुपये कमा लिया है।

फातिमा सना शेख भी अहम में 

फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। विक्की फिल्म में भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सान्या फिल्म में उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। विक्की और सान्या के अलावा फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फैंस को फिल्म खूब पसंद आ रही है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *