[ad_1]
नई दिल्ली. रणबीर कपूर के जिस Animal अवतार का दर्शकों बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार उसकी एक झलक दर्शकों को देखने को मिल ही गई है. रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनीमन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है और लगभग 1 हफ्ता पहले फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने लाया गया है. 3 मिनट के इस जबरदस्त ट्रेलर ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है और अब इस फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. टीजर हो या ट्रेलर दोनों में ही बॉबी देओल की कुछ झलकियां ही दिखी हैं, लेकिन Lord Boby अपनी इन झलकियों से ही छा गए हैं.
टीजर की तरह ही ट्रेलर में भी बॉबी कुछ बोलते हुए नहीं दिख रहे, लेकिन उनके लुक्स और खासकर रणबीर के साथ हुए फाइटिंग सीन की झलक ने हंगामा मचा दिया है. मेकर्स ने गुरुवार को दिल्ली में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. इस मौके पर जब बॉबी से पूछा गया कि उन्हें आखिर ये फिल्म कैसे मिली तो उन्होंने बताया, ‘मैं सबसे पहले संदीप (संदीप रेड्डी वांगा) को थैंक्यू बोलना चाहता हूं क्योंकि जो मेरे करियर की हालत थी, उसमें मुझे ऐसे रोल मिलेगा, मैंने सोचा भी नहीं था. तो एक दिन मुझे संदीप का मैसेज आया कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं. मुझे लगा कि कोई मेरे साथ मजाक तो नहीं कर रहा है. मैंने पता किया कि यही असली है तो मैंने आगे से फोन लगाया कि चलो मिलते हैं.’
बॉबी देओल ने आगे बताया, ‘जब हम मिले तो इन्होंने मुझे मेरी एक फोटो दिखाई. जब मैं कुछ काम नहीं कर रहा था, तब मैं सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग खेलता था. तब की मेरी एक फोटो थी, जिसमें मैं कहीं दूर देख रहा हूं. तब संदीप ने मुझे कहा कि मैं आपको इसलिए लेना चाहता हूं कि इस तस्वीर में आपका को एक्सप्रेशन है, वो मुझे चाहिए. तब मुझे लगा कि चलो बेकारी के दिन काम आ गए. तो ऐसे मुझे फिल्म मिली.’
बॉबी देओल एक समय तक ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’ और ‘हमराज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आते रहे. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया. बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे धीरे-धीरे उनके बारे में ये इमेज बनने लगी कि वो एरोगंट हैं और उन्हें काम की जरूरत नहीं है. जिसके बाद उन्हें काम मिलना बंद होने लगा. बता दें कि ये साल देओल परिवार के लिए जबरदस्त रहा है. जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं धर्मेंद्र ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने किरदार से छा गए हैं. अब साल के आखिर में आ रही बॉबी देओल की फिल्म ‘एनीमल’ से दर्शकों को खासी उम्मीद है.
.
Tags: Bobby Deol, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : November 24, 2023, 10:21 IST
[ad_2]
Source link