Animal | रणबीर कपूर रॉबर्ट डी नीरो, अल पचीनो और कमल हासन का मिश्रण हैं: संदीप रेड्डी वांगा

[ad_1]

रणबीर कपूर और फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फोटो (Photo Source – Sandeep Reddy Vanga/X)

Loading

मुंबई : फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) का मानना है कि एक अभिनेता के रूप में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘एनिमल’ में उन्होंने कपूर को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। फिल्म ‘एनिमल’ (Animal), एक पिता-पुत्र और उनके समस्याग्रस्त रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनिल कपूर पिता तथा रणबीर कपूर पुत्र के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्देशक वांगा ने कहा कि ‘एनिमल’ में कपूर को अर्जुन सिंह के किरदार में बिल्कुल अलग रूप में देखना खुशी की बात थी। वांगा ने मीडिया से कहा, ‘‘रणबीर एक शानदार अभिनेता हैं। वह बहुत मौलिक हैं। मुझे लगता है कि वह कई अभिनेताओं का मिश्रण हैं। अन्य अभिनेताओं से तुलना करना गलत है, लेकिन मुझे लगता है कि वह रॉबर्ट डी नीरो, अल पचीनो और कमल हसन का मिश्रण हैं। रणबीर की कोई सीमा नहीं है।”

यह भी पढ़ें

 

1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत शांत व्यक्ति है। मुझे याद है जब मैं उग्र दृश्य लिखता था, तब मैं उनसे कई बार पूछता था, ‘रणबीर, आपको गुस्सा कब आता है?’ वह कहते ‘मुझे गुस्सा नहीं आता और संदीप यह 7वीं या 9वीं बार है जब तुम मुझसे यह पूछ रहे हो।” फिल्म में बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में नजर आएंगे। कुमार और कृष्ण कुमार की ‘टी-सीरीज’, मुराद खेतानी के ‘सिने1 स्टूडियो’ और प्रणय रेड्डी वांगा की ‘भद्रकाली पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *