Animal | बॉबी देओल के शर्टलेस लुक पर आया धर्मेंद्र और ईशा देओल का रिएक्शन

[ad_1]

Loading

मुंबई: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म अभिनेता बॉबी देओल भी एक अहम् किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में, रणबीर के जन्मदिन पर निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस टीजर में बॉबी शर्टलेस होकर काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने फिल्म के टीजर से बेटे बॉबी देओल के लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धर्मेंद्र ने ट्विटर पर बॉबी के इस लुक पर अपना रिएक्शन देते हुए, ‘उन्हें बिलकुल भोला बच्चा कहा।’ धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘एनिमल में मेरा मासूम बेटा।’ धर्मेंद्र के बाद ईशा देओल ने भी बॉबी के इस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एनिमल के टीजर में एक्टर की दमदार झलक दिखी, जिसे देखकर ईशा भी काफी इंप्रेस नजर आईं। एक्ट्रेस ने भाई का टीजर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरी शॉट का इंतजार कीजिए। एपिक’ इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने फायर वाली इमोजी भी शेयर की है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *