Amitabh Bachchan 55 year in Industry | मेगास्टार अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 55 साल पूरे होने पर AI ने दिया ये खास तोहफा

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। करीब पांच दशक तक इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले बिग बी अपने फैन्स का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज भी वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहते हैं। आज बिग ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 55 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर AI ने उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसे AI द्वारा बनाया गया है। AI टेक्नोलॉजी से बनी इस तस्वीर में बिग बी का सिर कैमरों और फिल्म निर्माण मशीनों से भरा हुआ है। बिग बी ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘T 4924 – 55 years in the wondrous world of Cinema .. and AI , gives me its interpretation’ फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट कर बिग बी को इंडस्ट्री के 55 साल पुरे होने की बधाई दे रहे हैं।

बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘कल्कि एडी 2898’ उनकी आने वाली फिल्म है। इस फिल्म में वह सुपरस्टार कमल हासन और प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस पौराणिक फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा बिग बी रिभु दासगुप्ता की धारा 84 में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह तमिल फिल्म वेट्टैयान में मेगास्टार रजनीकांत के साथ पुनर्मिलन के लिए तैयार हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *