Amitabh Bachchan | अमिताभ बच्चन ने इस दिवंगत अभिनेता को बताया ‘आदर्श और प्रेरणा’, शेयर की खास पोस्ट

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इसी बीच रविवार 4 फरवरी को बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और दिवंगत अभिनेता की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने दिलीप कुमार द्वारा लिखा गया एक पत्र भी साझा किया है और उन्हें अपना ‘आदर्श और प्रेरणा’ बताया है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट में दोनों की कुछ शानदार तस्वीरें देखी जा सकती हैं।इसके साथ एक बड़ा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार की दोस्ती और बॉन्डिंग को देखकर लोग कई इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं और अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने फिल्म ‘शक्ति’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और एक-दूसरे के साथ करीबी रिश्ता साझा करने लगे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *