Amit Shah Naxal | Shah On Left Wing Extremism and Naxal-hit area | अफसरों ने बताया- नक्सल प्रभावित राज्यों में हिंसा में 77% तक कमी आई

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने 6 अक्टूबर को नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ मीटिंग की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को कहा कि अगले दो साल में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे। शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों की मीटिंग के दौरान कही। गृह मंत्री ने ये भी कहा कि 2022 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सबसे कम हिंसक घटनाएं हुईं। इसके चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा भी पिछले 4 दशक में सबसे कम रहा।

शाह ने ये भी कहा कि नक्सलवाद मानवता के लिए अपवाद है। हम इसके हर रूप को जड़ से खत्म कर देंगे। वहीं, अफसरों ने बताया कि 2022 में नक्सली हिंसा में 77% तक की कमी देखी गई। 2010 में यह काफी ज्यादा थी।

नक्सल प्रभावित राज्यों की मीटिंग में शामिल राज्य
रीव्यू मीटिंग में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और झारखंड के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मीटिंग में पहुंचे। वहीं, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मंत्री बैठक में शामिल हुए।

अफसरों ने बताया कि पिछले 5 सालों में नक्सलवादी इलाकों में सिक्योरिटी में खासा सुधार हुआ है। केंद्र सरकार ने 2015 में नक्सली हिंसा मामले में राष्ट्रीय स्तर की नीति और एक्शन प्लान बनाया था।

भारत में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित राज्य हैं।

भारत में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित राज्य हैं।

नक्सली हिंसा में सिक्योरिटी फोर्सेस और आम लोगों की मौत में काफी कमी
अफसरों ने बताया कि 2010 से तुलना करें तो 2022 में नक्सली हिंसा के चलते सिक्योरिटी फोर्सेस और आम लोगों की होने वाली मौतों में 90% तक कमी आई। गृह मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, 2004 से 2014 तक 17 हजार 679 नक्सली घटनाएं हुईं और 6984 मौतें हुईं।

वहीं, 2014 से 15 जून 2023 तक नक्सली हिंसा की 7649 घटनाएं हुईं और 2020 लोगों की जान गईं।

भारत में नक्सलवाद, ग्राफिक्स में समझें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *