ऐप पर पढ़ें
त्योहारों का मौसम आ गया है। यह साल का वो समय है जब लोग कोई नया डिवाइस खरीदना चाहते हैं, चाहे वह स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, या कुछ और हो। ये ऐसा टाइम होता है जब फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म स्मार्टफोन्स को बेहद सस्ते में बेच रहे होते हैं। ऐसे अगर आप अपने लिए एक बढ़िया iPhone खरीदना चाह रहे हैं तो यहां जाने की कहां सबसे सस्ता मिल रहा है iPhone 13 और iPhone 14, और कौनसा iPhone लेना बेस्ट रहेगा।
Amazon सेल में इतनी है iPhone 13 और iPhone 14 की कीमत
iPhone 13 बेस ट्रिम 128 जीबी स्टोरेज फोन जिसका एमआरपी 59,900 रुपये है वो अमेजन पर 49,499 रुपये में उपलब्ध है। जबकि फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 बेस ट्रिम 51,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। कुछ अतिरिक्त ऑफ़र हैं जिन पर विचार किया जा सकता है जिसमें बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज छूट शामिल हैं।
नहीं मिस करें Deal: सस्ते हुए 108MP वाले ये 7 स्मार्टफोन्स, लिस्ट में वनप्लस से लेकर सैमसंग तक
फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 13 और iPhone 14 की कीमत
त्योहारी सीजन के दौरान iPhone 14 बेस ट्रिम की कीमत भी कम कर दी गई, इस फोन का एमआरपी 69,900 रुपये था। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 56,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक विभिन्न बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे कीमत लगभग 52,000 रुपये तक हो जाएगी। वहीं लेखन के समय, iPhone 14 अमेजन पर उपलब्ध नहीं था।
आईफोन 13 या आईफोन 14?
दोनों iPhones के स्पेसिफिकेशन थोड़े समान हैं लेकिन परफॉरमेंस के मामले में भिन्न हैं क्योंकि iPhone 14 अपने A15 बायोनिक चिपसेट के साथ अलग दिखता है। iPhone 14 अपने रियर कैमरे में फोटोनिक इंजन के साथ कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी प्रदान करता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो iPhones में समान कैमरे होते हैं और उनमें शायद ही कोई अंतर होता है। बाकी फीचर्स भी मिलते हैं ऐसे में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है दोनों फोन में आप अपने बजट के हिसाब में दोनों में एक फोन ले सकते हैं।
हैरान कर देगी Amazon की सेल: पहली बार 40% तक सस्ते मिल रहे Samsung और Realme
नहीं मिस करें Deal: सस्ते हुए 108MP वाले ये 7 स्मार्टफोन्स, लिस्ट में वनप्लस से लेकर सैमसंग तक