Allegations of manipulation in Maharashtra elections, opposition will go to SC | महाराष्ट्र चुनाव में हेरफेर का आरोप, विपक्ष SC जाएगा: 13 दिसंबर को EVM में गड़बड़ी को लेकर याचिका लगाई जाएगी

  • Hindi News
  • National
  • Allegations Of Manipulation In Maharashtra Elections, Opposition Will Go To SC

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक ने दावा किया है कि EVM में कथित हेरफेर के कारण वे महाराष्ट्र चुनाव हार गए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए विपक्षी गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले की घोषणा मंगलवार को एनसीपी-शरद पवार के नेता प्रशांत जगताप ने की। जगताप पुणे की हडपसर सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

विपक्षी गठबंधन 13 दिसंबर को EVM में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएगा। यह फैसला मंगलवार को विपक्षी नेताओं के बीच इस बैठक के बाद लिया गया। यह मीटिंग में एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के घर पर हुई थी। जिसमें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और जाने-माने वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हुए।

INDIA ब्लॉक ने दावा किया है कि EVM में कथित हेरफेर के कारण वे महाराष्ट्र चुनाव हार गए। पिछले महीने हुए चुनावों में, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में 235 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को 46 सीटें मिलीं।

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने मीटिंग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने मीटिंग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

इस बैठक में शरद पवार के साथ अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह भी नजर आए।

इस बैठक में शरद पवार के साथ अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह भी नजर आए।

EC बोला- महाराष्ट्र चुनाव में VVPAT-EVM में कोई मिसमैच नहीं चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में EVM वोटों से वीवीपैट (VVPAT) पर्चियों के मिलान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। आयोग ने जानकारी दी कि 23 नवंबर को काउंटिंग के दिन, हर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों के VVPAT पर्चियों की गिनती की। इस गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस दौरान 288 विधानसभा क्षेत्रों के 1440 वीवीपैट यूनिटों की पर्चियों का मिलान किया गया था।

दरअसल, विपक्षी दलों ने रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन विधायकों के शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया था। इससे पहले, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि वोटिंग के दौरान EVM में छेड़छाड़ की गई और VVPAT की पर्चियों से वोटों का मिलान नहीं हो रहा है। 95 सीटों के 104 कैंडिडेट्स ने आयोग से EVM और VVPAT पर्चियों के मिलान करने की मांग की थी। आयोग के अनुसार 31 जिलों की 95 सीटों पर वैरिफिकेशन की मांग की गई थी।

1440 वीवीपैट पर्चियों का मिलान चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र के 5 चुने हुए मतदान केंद्रों के VVPAT पर्चियों की गिनती जरूरी है। यह गिनती 23 नवंबर को, नतीजों वाले दिन चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर और कैंडिडेट्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई। चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों के 1440 VVPAT यूनिट की पर्चियों की गिनती संबंधित कंट्रोल यूनिट के डेटा से मिलाई गईं। कहीं कोई फर्क नहीं दिखा।

मारकडवाडी विवाद, जिसकी वजह से EVM पर विपक्ष ने सवाल उठाए मारकरवाडी के लोगों ने 3 दिसंबर को बैलेट पेपर से मॉक पोलिंग रखी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे रोक दिया था। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था। सोलापुर जिले की मालसिरस विधानसभा सीट से NCP (शरद) उम्मीदवार उत्तमराव जानकर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के राम सातपुते को हराया था।

रिजल्ट के बाद मालसिरस विधानसभा के मारकडवाडी गांव के लोगों ने दावा किया था कि गांव के ज्यादातर लोगों ने NCP प्रत्याशी को वोट दिए थे, लेकिन EVM के आंकड़े के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी को 1003 वोट मिले हैं और NCP प्रत्याशी को 843 वोट। ये गलत है।

गांववालों का दावा है कि बीजेपी प्रत्याशी को 100-150 वोट से ज्यादा नहीं मिल सकते हैं। गांववालों ने खुद के खर्चे पर स्थानीय प्रशासन से बैलट पेपर पर दोबारा मतदान कराने की अपील की थी, लेकन प्रशासन से इसे खारिज कर दिया था।

इसी के बाद EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आज गांववालों ने खुद बैलट पेपर पर मतदान का कार्यक्रम आयोजित किया। 3 दिसंबर को सारी तैयारी की गई थी। पोलिंग बूथ तक बनाया गया था, लेकिन प्रशासन ने बैलेट पेपर से ग्रामीणों की तरफ से वोटिंग को रोक दिया था। 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

VVPAT मशीन का इस्तेमाल पहली बार 2014 में हुआ भारत में VVPAT मशीन का इस्तेमाल पहली बार 2014 के आम चुनावों में किया गया था। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) ने बनाया है।

———————-

ये खबर भी पढ़ें:

शरद पवार बोले- पार्टियों को मिले वोटों और जीती सीटों में अंतर, फडणवीस बोले- देश को गुमराह न करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर अब NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने सवाल उठाया है। उन्होंने शनिवार को कोल्हापुर में कहा था कि कांग्रेस को 80 लाख वोट मिले और उसने 15 सीटें जीतीं, जबकि शिंदे की शिवसेना को 79 लाख वोट मिले और 57 सीटें जीतीं। ये तुलना हैरान करने वाली है। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर होंगे, विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली। इन सभी ने EVM के मुद्दे पर 7 दिसंबर को शपथ लेने से इनकार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था। इधर, राहुल नार्वेकर आज पद के लिए नामांकन भर दिया है।उनका निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि अन्य किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें…

नांदेड़ में 75 पोलिंग सेंटर पर VVPAT-EVM वोटों का वैरिफिकेशन:30 लोकसभा, 45 विधानसभा सीटों वाले बूथ पर जांच हुई; गिनती में कोई अंतर नहीं मिला

महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। चुनाव प्रक्रिया में EVM की सत्यता को साबित करने के लिए चुनाव आयोग (EC) के निर्देश पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जिला प्रशासन ने 75 वीवीपैट मशीनों का EVM पर पड़े वोटों के साथ वैरिफिकेशन और मिलान किया। हालांकि दोनों के डेटा में कोई अंतर नहीं मिला। महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत और जिले की 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को हार मिली थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *