Alia Bhatt In Spy Universe | स्पाई यूनिवर्स में खुफिया जासूस का रोल निभाएंगी आलिया भट्ट

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: रोमांटिक और एक्शन फिल्मों के बाद अब आलिया भट्ट YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद आलिया भट्ट इन दिनों ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच उनके एक और प्रोजेक्ट की घोषणा हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया स्पाई यूनिवर्स की एक फिल्म में जासूस के किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने आलिया भट्ट के साथ फीमेल स्पाई यूनिवर्स की इस जासूसी फिल्म का निर्देशन शिव रवैल करेंगे। शिव रवैल ने धनुष अभिनीत ‘द रेलवे मैन’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। डायरेक्टर का नाम सामने आने के बाद यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

आपको बता दें कि स्पाई यूनिवर्स में अब तक ‘टाइगर जिंदा है’, ‘एक था टाइगर’, ‘पठान’, ‘वॉर’, ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आलिया और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग मई के आसपास मुंबई में शुरू होगी। यह आदित्य चोपड़ा के जासूसी जगत की आगामी पेशकश होगी। अभी तक इस फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म महिला जासूसों के कारनामे पर आधारित होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *