शक्तिसिंह गोहिल, नेता, कांग्रेस
– फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में अप्रैल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 139 साल पुरानी पार्टी का गुजरात में यह सम्मेलन तीसरी बार होगा। इससे पहले 1936 और 1961 में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। साल 1961 के 64 साल बाद यह सम्मेलन गुजरात में होगा। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने सम्मेलन के आयोजन का अवसर देने के लिए गुजरात की जनता की ओर से पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Trending Videos
