Africa Heavy Rain | अफ्रीकी देश ‘कांगों’ में टुटा आसमानी कहर, बाढ़ और भारी बारिश में अब तक 22 लोगों की मौत

[ad_1]

कांगो में भारी बारिश

Loading

किंशासा: अफ्रीकी देश कांगो (Congo) में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘कासाई सेंन्ट्रल’ (Kasai Central) प्रांत के गवर्नर जॉन काबेया (John Kabeya) ने बताया कि कानन्गा (kananga) जिले में घंटों तक हुई बारिश ने कई घरों और निर्माणस्थलों को तबाह कर दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

बारिश ने मचाई ‘कांगों’ में तबाही 

उन्होंने बताया कि शुरुआत में 17 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी और मंगलवार को पांच और लोगों की मौत की पुष्टि की गई। काबेया ने कहा, “दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, सभी बिकुकु में एक ही परिवार के सदस्य थे।” भारी बारिश से कांगों के कुछ हिस्सों में अक्सर बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। इससे पहले मई में पूर्वी कांगों के दक्षिण किवु प्रांत में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

काबेया ने कहा कि हालिया बाढ़ के कारण एक प्रौद्योगिकी संस्थान, एक गिरजाघर और एक प्रमुख सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार से तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा। पूर्वी कांगो में रविवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग लापता हो गए।

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *