Actors who died in 2023 | फिल्म जगत के इन सितारों ने इस साल दुनिया को कह दिया अलविदा

[ad_1]

Loading

नवभारत मनोरंजन डेस्क: साल 2023 कई अच्छी-बुरी यादों के साथ विदाई की कगार पर है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी ने 30 नवंबर 2023 को 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वैसे ये साल मनोरंजन की दुनिया के लिए काफी दुखद रहा, क्योंकि इस साल 2023 में कई नामचीन सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। आइये डालते हैं नजर उन हस्तियों पर जिनका इस साल निधन हो गया।

स्तब्ध रह गई पूरी इंडस्ट्री

कई सालों तक फैंस का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन से लोगों को गहरा सदमा लगा। सतीश कौशिक का 12 अगस्त, 2023 को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये निधन इतना आकस्मिक था कि इस खबर से पूरी इंडस्ट्री इस खबर से स्तब्ध रह गई। कौशिक जैसे मल्टी टैलेंटेड हस्ती का जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को निधन हो गया। 15 दिनों तक मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

इन मशहूर अभिनेताओं ने कहा अलविदा

अभिनेता जावेद खान अमरोही का 14 फरवरी, 2023 को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने ‘लगान’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम किया था। मशहूर टीवी एक्टर समीर खाखर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग दिखाकर लोगों का दिल जीता।

यह भी पढ़ें

प्रदीप सरकार और गुफी पेंटल का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर बड़ा झटका लगा जब फिल्म ‘परिणीता’ का निर्देशन कर अपनी पहचान बनाने वाले फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को वायरल बुखार के बाद प्रदीप सरकार निमोनिया से पीड़ित पाए गए और इसका उनके फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ा। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। बीआर चोपड़ा की महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले कलाकार गुफी पेंटल ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। गुफी पेंटल एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में कई यादगार भूमिकाएं निभाई थीं। वह एक अच्छे कॉमेडियन भी थे।

मौत की खबर से सदमे में आ गया बॉलीवुड

अभिनेता अखिल मिश्रा और निखिल पांडे की मौत ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया। वैभवी उपाध्याय की 20 मई, 2023 को 49 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह टीवी और फिल्मों में कई हिट फिल्मों में दिखाई दी थीं। इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर नीतीश पांडे का 24 मई 2023 को 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने हिंदी टेलीविजन में खूब नाम कमाया था। हिंदी टीवी सीरियल अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का 22 मई 2023 को 32 साल की उम्र में अज्ञात कारणों से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका शव बाथरूम में मिला था।

यह भी पढ़ें

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

25 मार्च को भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि इस मामले में एक्ट्रेस को ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी छाया मातम

बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी साल 2023 काफी बुरा साबित हुआ। तेलुगु फिल्म के एक्टर शरत बाबू का 22 मई 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया। अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके के. विश्वनाथ की मौत की से टॉलीवूड काफी सदमे में रहा। तमिल अभिनेत्री मनोबाला का 3 मई 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया। साउथ एक्टर सुधीर वर्मा ने 10 जनवरी को विशाखापत्तनम स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। हालांकि आत्महत्या की असली वजह का पता नहीं चला। कुल मिलाकर बीतता साल इंडस्ट्री को कई जख्म देकर अलविदा कहने वाला है।

Hollywood में भी रहा मौत का सन्नाटा 

हॉलीवुड में भी इस साल बड़ी-बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मैथ्यू पेरी, सुज़ैन सोमर्स, शेन मैकगोवन, फ्रांसिस स्टर्नहेगन, रोज़लिन कार्टर, टायलर क्रिस्टोफर और एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ के मुख्य खलनायक Ray Stevenson का निधन बहुत भी दुखद था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *