[ad_1]
![]()
अबू धाबी: पीएम मोदी (PM Modi) ने अबू धाबी (Abu Dhabi) में बने पहले हिंदू मंदिर (Hindu Mandir) का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती का पर्व है। मुझे आशा है कि मंदिर बेहतर भविष्य के लिए बसंत का स्वागत करेगा। मंदिर वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का सपना साकार करने में सबसे बड़ी भूमिका मेरे ब्रदर और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) की है। हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यूएई की धरती ने मानवीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय लिखा है।
अबू धाबी में बने मंदिर में विविधता में विश्वास की झलक
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का सदियों पुराना सपना हुआ। पूरा भारत और हर भारतीय इसमें अभी तक डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि अबू धाबी में बने मंदिर में विविधता में विश्वास की झलक दिखेगी। मंदिर की दीवारों पर हिंदू धर्म के साथ कुरान की कहानियां भी उकेरी गई है।
#WATCH अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “UAE ने एक सुनहरा अध्याय लिखा है। मंदिर के उद्घाटन में वर्षों की कड़ी मेहनत है और कई लोगों के सपने मंदिर से जुड़े हैं। स्वामीनारायण का आशीर्वाद भी जुड़ा है…” pic.twitter.com/WUCzACsQyG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, उसका हर एक पल और परमात्मा ने जो शरीर दिया है, उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है। 140 करोड़ देश के लोग मेरे आराध्य देव हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा
अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… मुझे विश्वास है कि यहां आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालू आएंगे, इससे UAE आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी और पीपल टू पीपल कनेक्ट भी बढ़ेगा… मैं इसके लिए UAE सरकार को बहुत धन्यवाद देता हूं।” PM मोदी ने कहा, “UAE ने एक सुनहरा अध्याय लिखा है। मंदिर के उद्घाटन में वर्षों की कड़ी मेहनत है और कई लोगों के सपने मंदिर से जुड़े हैं। स्वामीनारायण का आशीर्वाद भी जुड़ा है…”
यह भी पढ़ें
ये मानवता की साझी विरासत का प्रतीक
पीएम मोदी ने कहा कि परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, उसका हर एक पल और परमात्मा ने जो शरीर दिया है, उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है। 140 करोड़ देश के लोग मेरे आराध्य देव हैं। उन्होंने कहा कि अबू धाबी का ये विशाल मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, ये मानवता की साझी विरासत का प्रतीक है।
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वामीनारायण संप्रदाय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए मंदिर के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने मंदिर में कृत्रिम रूप से तैयार की गईं गंगा और यमुना नदियों में जलार्पण भी किया। अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में स्वंयसेवक उमेश राजा के अनुसार, 20 हजार टन से अधिक चूना पत्थर के टुकड़ों को राजस्थान में तराशा गया और 700 कंटेनरों में अबू धाबी लाया गया।
[ad_2]
Source link
