abp news c voter survey chhattisgarh chunav who will win bjp or congress

ऐप पर पढ़ें

Chhattisgarh chunav c voter survey: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। सूबे में कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव जीती कांग्रेस का जोश हाई है और पार्टी सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी जोरशोर से कमल खिलाने का दावा कर रही है। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है जिसमें राज्य के लोगों से पूछा गया कि आगामी चुनाव में किसकी सरकार बनने वाली है।

खिलेगा कमल या कांग्रेस मारेगी बाजी?
एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने यह फाइनल सर्वे किया है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 45 का जादुई आंकड़ा पार करना होगा। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के खाते में 45 से 51 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा 36 से 42 सीटों पर कब्जा कर सकती है और अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में सर्वे की मानें तो राज्य में कांग्रेस सरकार रिपीट कर सकती है। वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं। भाजपा के खाते में 43 फीसदी वोट और अन्य को 12 परसेंट वोट मिल सकते हैं।

दक्षिण रीजन में कांग्रेस को बढ़त
सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दक्षिण रीजन में कुल 12 सीटें हैं। इनमें 5 से 9 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। वहीं भाजपा को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जा सकती हैं। वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं भाजपा को 42 और अन्य को 13 परसेंट वोट शेयर मिल सकता है।

उत्तर रीजन में भगवा दल आगे
सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के उत्तर रीजन में भाजपा लीड लेती नजर आ रही है। इस रीजन में 14 सीटें हैं। इनमें से 7 से 11 सीटें भगवा दल के खाते में जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस 3 से 7 सीटों पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जा सकती हैं। वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। कांग्रेस को 40 और अन्य को 12 परसेंट वोट शेयर मिल सकता है।

मध्य रीजन में कांग्रेस आगे
सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मध्य रीजन में कुल 64 सीटें है। इनमें से 34 से 38 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। वहीं भाजपा 23 से 27 सीटों पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें जा सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो इस रीजन में कांग्रेस को 46 फीसदी वोट, भाजपा को 42 और अन्य को 12 फीसदी वोट मिल सकते हैं।                 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *