AAP MP Sanjay Singh wife Anita Singh Said we are not celebrating know here why – संजय सिंह की रिहाई पर नहीं मनाया जाएगा जश्न, पत्नी ने बताया

ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है। संजय सिंह को जमानत मिलने पर सांसद की पत्नी अनीता सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनीता सिंह ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। सत्य की जीत हुई है। संजय सिंह पर लगे आरोप बेबुनियाद थे। हमारी तीन भाई अरविंद, मनीष और सत्येंद्र भी बाहर आएंगे।’ अनीता सिंह ने कहा, ‘यह संघर्ष बहुत लंबा है। अभी संघर्ष जारी है।

इसलिए जब तक हमारे तीनों भाई बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक हम कोई जश्न नहीं मना रहे हैं। बस न्यायपालिका का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने बहुत बड़ी राहत दी है।’ अनीता सिंह ने कहा कि जब वो तीनों भाई जेल से बाहर आ जाएंगे तब हम सबका स्वागत करेंगे। अनीता सिंह ने इसके बाद मीडिया को बताया कि संजय सिंह आज जेल से नहीं बल्कि कल तक बाहर आएंगे। 

इससे पहले शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दी। दरअसल कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि संजय सिंह छह महीने से कस्टडी में है तो क्या अब आगे भी उन्हें कस्टडी में रखने की जरुरत है। इसपर ईडी ने संजय सिंह की जमानत याचिका का विरोध नहीं किया। जिसके बाद अदालत ने संजय सिंह को जमानत दे दी है। 

संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के बयान सामने आए। AAP की तरफ से कहा गया कि अदालत में मनी ट्रायल साबित नहीं हो सका है। ईडी सुप्रीम कोर्ट के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रही जिसकी वजह से संजय सिंह को जमानत मिल गई। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दावा किया कि यह सारा केस फर्जी है।

आप नेता संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर के महीने में ईडी ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की आवास पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं। इसके ्अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल में बंद हैं।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *