Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 5 november 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 5 November 2023 : ग्रहों की स्थिति- गुरु मेष राशि में। चंद्रमा स्वग्रही हो गए हैं कर्क राशि में। केतु और शुक्र कन्या राशि में, जहां शुक्र नीच के हैं। सूर्य, मंगल, बुध तुला राशि में, जहां सूर्य नीच के हैं। शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि में और गुरु भी वक्री चल रहे हैं। 

राशिफल-

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृह कलह के भी संकेत है। बाकी स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें। 

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें। 

मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्दि होगी। स्वास्थ्य पहले से ही बेहतर चल रहा है। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान दीजिए। व्यापार सही चल रहा है, लेकिन जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। ज्यादा मत बोलिएगा। सफेद वस्तु दान करें। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : आने वाले 7 दिनों तक खूब रहेगी हलचल, दिवाली से पहले ही होगा धन- लाभ

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा आपके अंदर। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान दें। व्यापार सही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें। 

तुला साप्ताहिक राशिफल : बेहद ही महत्वपूर्ण हैं आने वाले 7 दिन, धैर्य के साथ करें हर कार्य

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें। 

धनु राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु शिवजी को अर्पित करें। सफेद तरल पदार्थ- दुग्ध इत्यादि।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। कालीजी को प्रणाम करते रहें। 

शनि हुए मार्गी, आने वाले 237 दिनों तक ये 5 राशियां होंगी सबसे अधिक प्रभावित, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *