Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 5 february 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 5 February 2024- ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में गुरु। कन्या राशि में केतु। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। शुक्र और मंगल धनु राशि में। सूर्य और बुध मकर राशि में। कुंभ राशि में शनि। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)- 

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। 

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन का आगाज दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, नौकरी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, सबकुछ सुखद दिख रहा है। एक अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। आनंद में रहें। लाल वस्तु का दान करें।

Grahan 2024 : कुछ ही दिनों बाद लगेगा साल का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण, ये 5 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, खूब होगी धन-वर्षा

मिथुन राशि- डिस्टर्बिंग समय हैं। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावुकता में आकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 

सिंह राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा।  प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

Horoscope : आज से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, 7 दिनों तक खूब मनाएंगे जश्न, धन- संपदा में होगी वृद्धि

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- धन आगमन होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी लेकिन निवेश न करें। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें। 

वृश्चिक राशि- नायक-नायिका के भाग्य चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भाग्य साथ देगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल : उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा ये सप्ताह, 7 दिनों तक खर्चों में कर लें कटौती

धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

मकर राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। सरकारी तंत्र से बचकर रहें। तांबें की वस्तु दान करें। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल : बड़े बदलावों के लिए रहें तैयार, इस सप्ताह जीवन में रहेगी उथल-पुथल

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *